Logo
Breaking News Exclusive
MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी' MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'

IGNTU अमरकंटक में अश्लील हरकत, प्रोफेसर पर FIR : अकेले कैबिन में बुलाकर प्रोफेसर ने छात्रा से की थी अश्लील डिमांड, भविष्य खराब करने की दी धमकी

अनूपपुर जिले के अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय (IGNTU) के प्रोफेसर नयन साहू के खिलाफ छात्रा से अश्लील हरकतें करने के आरोप में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया है। विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पीड़ित छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि प्रोफेसर नयन साहू ने उसे काम के बहाने अपने केबिन में बुलाया था। वहां उन्होंने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और ऐसी आपत्तिजनक शर्तें रखीं, जो एक शिक्षक-छात्रा के रिश्ते की मर्यादा के खिलाफ हैं।

विरोध करने पर दी धमकी

छात्रा का आरोप है कि जब उसने प्रोफेसर की अनुचित मांगों का विरोध किया, तो आरोपी ने उसे बदनाम करने और उसका शैक्षणिक भविष्य खराब करने की धमकी दी। साथ ही अपने पद और प्रभाव का हवाला देकर उसे डराने की कोशिश की।

शिक्षक संघ का महासचिव बताकर बनाया दबाव

छात्रा के अनुसार, प्रोफेसर ने खुद को विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ का महासचिव बताते हुए कहा कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मानसिक दबाव और उत्पीड़न के बावजूद छात्रा ने हिम्मत दिखाई और दिसंबर महीने में अमरकंटक थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

छात्रों ने किया था विरोध प्रदर्शन

मामले के सामने आने के बाद 17 दिसंबर को विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।

जांच रिपोर्ट के बाद दर्ज हुई FIR

एसडीओपी नवीन तिवारी ने बताया कि विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति ने मामले की जांच कर रिपोर्ट पुलिस को सौंपी थी। रिपोर्ट के आधार पर प्रोफेसर नयन साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(1)(i) और 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन