Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

खेल-खेल में राइफल से चली गोली : 7 साल के बच्चे की मौत, 14 साल के नाबालिग ने की फायरिंग

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। पोरसा थाना क्षेत्र के संजय नगर में खेल-खेल में 14 वर्षीय नाबालिग से राइफल चल गई, जिससे साथ खेल रहे 7 साल के बच्चे की सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। किराएदार धर्मराज सिंह तोमर का बेटा ऋषभ तोमर (7) मकान मालिक के दो बेटों के साथ घर की दूसरी मंजिल पर खेल रहा था। इसी दौरान मकान मालिक के बेटे ने कमरे की दीवार पर टंगी अपने पिता की 315 बोर लाइसेंसी राइफल उतार ली और उससे खेलने लगा। अचानक राइफल से फायर हो गया, जिसकी गोली सीधे ऋषभ के सिर में जा लगी।

गोली लगते ही बच्चे की मौत

गोली लगते ही ऋषभ का सिर फट गया और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चे को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देख सभी के होश उड़ गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोरसा मर्चुरी भेजा गया। रविवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस ने राइफल जब्त कर ली है और नाबालिग के पिता को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है।

प्राइवेट गार्ड है आरोपी नाबालिग का पिता

पुलिस के अनुसार, नाबालिग का पिता प्राइवेट गार्ड है, इसी कारण उसके पास 315 बोर की लाइसेंसी राइफल थी। वह शुक्रवार को ही छुट्टी लेकर पोरसा आया था और शनिवार को राइफल घर में रखकर गांव धरमपुरा चला गया था। रात में बच्चे के हाथ राइफल लगने से यह हादसा हो गया।

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

मृतक ऋषभ के परिजनों ने इस घटना को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि घटना में दूसरी राइफल का इस्तेमाल हुआ है, जिसे लेकर मकान मालिक फरार हो गया। हालांकि पुलिस इस दावे की जांच कर रही है।

एक से ज्यादा गोली के निशान, FSL जांच जारी

थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह ने बताया कि जांच के दौरान कमरे में रखी अलमारी पर गोली के निशान मिले हैं। एक से अधिक निशान मिलने से पुलिस भी हैरान है। एफएसएल टीम से सलाह लेकर पूरे क्राइम सीन का विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि फायरिंग की वास्तविक स्थिति और घटनाक्रम स्पष्ट हो सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन