Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

BJP नेता ने आग ताप रहे लोगों को कार से कुचला : 2 लोगों की मौत, हाईवे पर चक्काजाम, आरोपी गिरफ्तार, BJP ने किया निष्कासित

MP CG Times / Sat, Dec 27, 2025

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में शुक्रवार रात (26 दिसंबर) बड़ा हादसा हुआ। भाजपा नेता दीपेंद्र भदौरिया ने तेज रफ्तार कार से घर के बाहर अलाव ताप रहे पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों की देर रात ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रामदत्त राठौर (65) और अर्णव उर्फ अन्नू लक्षकार (11) के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया था। शनिवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव पोरसा लाए जाएंगे, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, हादसे में घायल कमलेश राठौर, गिर्राज राठौर और अभिषेक तोमर का इलाज जारी है।

नेशनल हाईवे पर 5 घंटे चक्काजाम

हादसे के विरोध में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे नेशनल हाईवे-552 पर 500 से ज्यादा लोग जुट गए और चक्काजाम कर दिया। इससे हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

मौके पर एसडीओपी रवि भदौरिया, एसडीएम रामनिवास सिकरवार और अंबाह टीआई सत्येंद्र कुशवाह पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों द्वारा समझाइश के दौरान आक्रोशित भीड़ भड़क गई। इसी दौरान मृतक के परिवार की एक महिला ने पोरसा टीआई दिनेश कुशवाह की कॉलर पकड़ ली।

करीब पांच घंटे बाद प्रशासन ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज करने, उसका घर बुलडोजर से तोड़ने, मृतकों के परिजनों को शस्त्र लाइसेंस देने और दोनों परिवारों को एक-एक सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।

लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा

हादसे के तुरंत बाद गुस्साए लोगों ने कार चला रहे आरोपी दीपेंद्र भदौरिया को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, कुछ देर बाद वह पुलिस हिरासत से भाग निकला, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। इसके विरोध में लोगों ने करीब 20 मिनट तक हाईवे जाम कर पुलिस पर आरोपी को भगाने के आरोप लगाए।

ऐसे हुआ आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार, पोरसा पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाकर बोलेरो गाड़ी की डिग्गी में बैठाया था। उसी वाहन से घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में एक अन्य घायल के नाले में पड़े होने की सूचना मिलने पर दोनों पुलिसकर्मी गाड़ी से उतर गए। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी डिग्गी से कूदकर फरार हो गया।

गिरफ्तार, BJP ने किया निष्कासित

बाद में पुलिस ने आरोपी दीपेंद्र भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, भाजपा ने शाम को प्रेस नोट जारी कर दीपेंद्र भदौरिया को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन