Logo
Breaking News Exclusive
34% सम्राट और 31% लोगों निशांत पसंद, OBC-SC-ST या जनरल, जानिए कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? लेडी डांसर को मारकर बेड में छिपाई अर्धनग्न लाश, बेटा-बेटी बोले- पलंग से बह रहा था लहू बारात से पहले काटा गर्लफ्रेंड का गला, खून से सना मिला हथियार, जानिए MP-UP बॉर्डर का सच दोस्तों के साथ टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था, बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई जान ट्रैक मशीन की बोगी धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर US Navy करेगी नाकाबंदी, समुद्री रास्ते पर बढ़ा खतरा, ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study 34% सम्राट और 31% लोगों निशांत पसंद, OBC-SC-ST या जनरल, जानिए कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? लेडी डांसर को मारकर बेड में छिपाई अर्धनग्न लाश, बेटा-बेटी बोले- पलंग से बह रहा था लहू बारात से पहले काटा गर्लफ्रेंड का गला, खून से सना मिला हथियार, जानिए MP-UP बॉर्डर का सच दोस्तों के साथ टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था, बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई जान ट्रैक मशीन की बोगी धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर US Navy करेगी नाकाबंदी, समुद्री रास्ते पर बढ़ा खतरा, ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study

: छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं के घर ED का छापा: भूपेश बोले- हमारे हौसले नहीं तोड़ सकते, बीजेपी ने दिया करारा जवाब

News Desk / Mon, Feb 20, 2023


सीएम भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव

सीएम भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में 24 से 26 फरवरी को होने वाले कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन से पहले प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने प्रदेश में 12 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं के घर छापा मारा है। इसे लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। मामले में सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर हैं। कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप का बाजार गर्म है। ईडी के छापे को लेकर प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेन ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और एक विधायक सहित मेरे कई साथियों के घरों पर आज ईडी ने छापा मारा है। चार दिनों के बाद रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन है। तैयारियों में लगे साथियों को इस तरह रोककर हमारे हौसले नहीं तोड़े जा सकते। 'भारत जोड़ो यात्रा' की सफलता से और अडानी की सच्चाई खुलने से भाजपा हताश है। यह छापा ध्यान भटकाने का प्रयास है। देश सच जानता है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।'



अधिवेशन को डिस्टर्ब करने की कोशिश : सुशीला आनंद
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के चेयरमैन सुशीला आनंद शुक्ला ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 
कांग्रेस का 85वां अधिवेशन छत्तीसगढ़ में हो रहा है, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है। इस अधिवेशन को डिस्टर्ब करने के लिए जैसे कि आशंका थी। वैसा ही किया गया है। ईडी को आगे कर कार्रवाई की जा रही है। भाजपा जब राजनीतिक मुकाबला नहीं कर पाती तो ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग करती है।

'बीजेपी की साख खत्म होने का भय'
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ में कांग्रेस के अधिवेशन को लेकर देश-दुनिया की निगाहें टिकी हुई है। इससे बीजेपी की साख पूरी तरह से खत्म होने का भय सता रहा है। वह अधिवेशन से पहले कांग्रेस नेताओं के यहां छापा मरवाकर अधिवेशन को डिस्टर्ब करना चाहती है, लेकिन हम डरेंगे नहीं हम झुकेंगे नहीं। हमारा अधिवेशन और शानदार तरीके से होगा। 


लुटेरों के साथ खड़े हैं प्रदेश के मुखिया: अरुण साव
दूसरी ओर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। आरोप लगाते हुए कहा, छत्तीसगढ़ के गरीबों के खून-पसीने की कमाई को लूटा जा रहा है। प्रदेश के मुखिया लुटेरों के साथ खड़े  हैं। यह प्रदेश की गरीब जनता के साथ अन्याय है। अत्याचार है। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर ऊपर से नीचे तक लूट हुई है। बीजेपी की ओर से कही जाने वाली बातें अब प्रमाणित हो रही हैं। ईडी की कार्रवाई में नगद ,सोना डायमंड, संपत्ति सब कुछ मिल रहा है। इसके बावजूद कांग्रेस भ्रष्टाचारियों के साथ क्यों खड़ी है?

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन