Logo
Breaking News Exclusive
MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी' MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'

: शहडोल में नाबालिग से 4 लोगों ने किया गैंगरेप: एक होटल में मिली पीड़िता, जेलर पर जबरन लाने का आरोप

MP Shahdol Minor gangraped by 4 people: एमपी के शहडोल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की पिछले 3 दिनों से लापता थी। गुरुवार सुबह उसे एक होटल से बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक लड़की की उम्र 17 साल है। वह बुढ़ार जेल में पदस्थ डिप्टी जेलर के साथ एक होटल में पहुंची थी। लड़की ने जेलर पर उसे जबरन यहां लाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने जेलर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। जेलर विकास सिंह अभी भी फरार है। इधर, पीड़िता ने भी अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की बात पुलिस को बताई है। उसने पुलिस को बताया कि चार लोग उसे अलग-अलग जगहों पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने गुरुवार को ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के नाम समीर खान, छोटू मुस्लिम, अनमोल और आकिब हैं। इस मामले में एसपी रामजी श्रीवास्तव ने गुरुवार को दो बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने लड़की के अपहरण की बात बताई और कहा कि इस मामले में डिप्टी जेलर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शाम को उसने बताया कि लड़की के साथ 4 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पहले समीर और छोटू ने जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया एसपी के मुताबिक लड़की ने बताया कि 29 अप्रैल की रात को उसके पास समीर खान का फोन आया। वह उसे पहले से जानती थी। फोन आने के बाद वह उससे मिलने घर से निकली। समीर उसे बाइक पर बैठाकर चंदनिया के जंगल में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद समीर ने छोटू मुसलमान को बुलाया, उसने भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे दोनों आरोपी उसे शहडोल रेलवे स्टेशन पर छोड़ गए। उन्होंने कहा कि शाम को फिर आएंगे। नाबालिग पूरे दिन रेलवे स्टेशन पर रही, लेकिन दोनों नहीं आए। अनमोल और आकिब ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया 30 अप्रैल की शाम को लड़की के पास अनमोल का फोन आया। उसने उसे शहडोल की डेयरी के पास बुलाया। लड़की जब वहां पहुंची तो अनमोल उसे बाइक पर बैठाकर चंदनिया बैरियर के पास ले गया। वहां भी उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने अपने दोस्त आकिब को भी बुला लिया। आकिब ने भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर दोनों ने उसे रात 2 बजे हॉस्टल के पास छोड़ दिया। पीड़िता रात में जेलर के साथ होटल पहुंची पुलिस के मुताबिक, लड़की ने बताया कि 30 अप्रैल की रात करीब 3 बजे जब वह रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही थी, तभी बुढ़ार जेल के डिप्टी जेलर विकास सिंह ने उसे लिफ्ट दी और अपनी कार में होटल ले गए। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को शक हुआ तो वे तलाश करते हुए होटल पहुंचे और लड़की को बरामद कर लिया। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने जेलर विकास सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। जेलर के भाई ने कहा- झूठे मामले में फंसाया गया जेलर विकास सिंह के बड़े भाई प्रकाश सिंह ने कहा- मेरे भाई को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। मेरे भाई की सगाई बुधवार को हुई थी। कार्यक्रम होटल त्रिदेव में था। हमारे सभी मेहमान और परिवार के लोग कृष्णा होटल में ठहरे हुए थे, जहां से पुलिस लड़की के बरामद होने की बात कह रही है। हमने खुद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की जांच करने को कहा। जब पुलिसकर्मी मेरे भाई पर झूठे आरोप लगा रहे थे, तो उसने उन पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की थी। उसी रात जब महिला पुलिसकर्मी नाबालिग लड़की का बयान लेने होटल में आईं, तब भी लड़की ने अपहरण और बलात्कार जैसा कोई आरोप नहीं लगाया। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन