Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: MP में तलवार से काट डाला: जादू-टोना के शक में बुजुर्ग दंपत्ति को उतारा मौत के घाट, खेत में मिली खून से लतपथ लाश, इलाके में सनसनी

MP CG Times / Sat, Apr 23, 2022

जबलपुर: जादू टोना के शक में 10 दिन के भीतर 3 हत्याओं ने जबलपुर को झकझोर कर रख दिया है. पहले कुंडम, फिर माधोताल और अब खमरिया की जादू टोने के शक में हत्या कर दी गई. शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे खमरिया के पिपरिया में खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग दंपति पर एक युवक ने तलवार से हमला कर दिया. युवक को दंपत्ति पर जादू टोना करने का शक था. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. बेलखडू कटंगी निवासी सौरभ पटेल ने ठेके पर खेत लिया है. खेत में एक कमरे का घर बनाया गया है. उसने बरगी के झपनी सगड़ा निवासी छेदीलाल गौर को खेत की देखभाल के लिए काम पर रखा था. छेदीलाल खेत में ही रहकर अपनी पत्नी रुक्मणी बाई का पालन-पोषण करता था. शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे दंपती अनिल यादव के खेत में बने मकान में बैठे थे, तभी कपिल यादव तलवार लेकर पहुंचे और दंपति पर हमला कर दिया. गर्दन और सिर में चोट लगने से रुक्मणी बाई गौर की मौके पर ही मौत हो गई. छेदीलाल गौर के कंधे और हाथ में चोट आई है. उसका इलाज मेडिकल कॉलेज (जबलपुर मेडिकल कॉलेज) में चल रहा है। पिपरिया निवासी कपिल यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं. वह शराब और गांजा पीने का आदी है. बुजुर्ग दंपति एक साल पहले अपने खेत में काम करता था. वह सौरभ पटेल के कॉन्ट्रैक्ट फार्म की रखवाली भी करता था. उसे शक था कि मोहल्ले में गमी और परेशानी का कारण जादू टोना है. एएसपी संजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है. असली वजह गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगी. खमरिया पुलिस को डायल-100 पर हत्या की खबर मिली. थाना के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। डायल-100 की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया. पुलिस (जबलपुर पुलिस) ने हत्या का मामला दर्ज कर कपिल की तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन