Logo
Breaking News Exclusive
एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे

: MP में बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर: दोनों वाहन के ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत, 42 यात्री घायल, ओवरलोड थी बस

Bus and truck collide in Sagar, 3 people died: मध्यप्रदेश के सागर जिले में गुरुवार सुबह एक बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला समेत दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 42 यात्री घायल हैं। सभी को खुरई सिविल अस्पताल ले जाया गया है। तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा सुबह करीब 9.30 बजे खुरई में खिमलासा रोड पर धनगर गांव के मैनसी तिराहा पर हुआ।

पुलिस के मुताबिक सागर ट्रांसपोर्ट की बस बीना से सागर जा रही थी। 32 सीटर बस में 70 से ज्यादा लोग सवार थे। खुरई से कुछ ही दूरी पर बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। बसहरी गांव निवासी यात्री सावित्री कुर्मी, चंदामऊ निवासी ट्रक चालक अनीस खान और सागर निवासी बस चालक इकबाल की मौत हो गई। घायलों ने बताया कि ड्राइवर ने बस को बचाने की कोशिश की लेकिन सड़क संकरी होने के कारण हादसा हो गया। बस में यात्रा करने वाले ज्यादातर यात्री खिमलासा और बसाहरी गांव के बताए जा रहे हैं। बस एक निजी स्कूल के लिए लीज पर ली गई थी बस रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 04 पीए 2360 सागर पब्लिक स्कूल की लीज पर थी। लीज 22 दिसंबर 2017 को फिटनेस 15 दिसंबर 2023 को और बीमा 17 दिसंबर 2018 को समाप्त हो रही है। परमिट रिकॉर्ड भी ऑनलाइन नहीं दिख रहा है। 31 मार्च 2023 के बाद टैक्स का भुगतान नहीं किया गया है। ट्रक क्रमांक एमपी15 एचए 7077 का परमिट 23 फरवरी 2028 तक है। फिटनेस 2 फरवरी 2025 तक वैध है। बीमा 4 जनवरी 2024 को समाप्त हो चुका है। ट्रक का रजिस्ट्रेशन सीमा आनंद ऑटो सेल्स, सागर के नाम पर है। बस ओवरलोड थी बस ओवरलोड होने पर खुरई एसडीओपी सचिन परते ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। गलती किसकी है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। खुरई बीएमओ डॉ. शेखर श्रीवास्तव ने बताया कि 38 घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया था। प्रेमबाई पटेल (70), सुधा समैया (63) और घुमनी बाई गौर (55) की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन