Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि

अनूपपुर में नवविवाहिता की फंदे पर मिली लाश : 6 महीने पहले ‘लव कम अरेंज मैरिज’ हुई थी, शादी के बाद बढ़ा तनाव

शिवम साहू, अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र के बकही गांव में शुक्रवार को एक 19 वर्षीय नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान दयावती अगरिया के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज 6 महीने पहले कमलेश अगरिया से हुई थी।

लव कम अरेंज मैरिज, शादी के बाद बढ़ा तनाव

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दयावती और कमलेश की शादी ‘लव कम अरेंज मैरिज’ थी। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ महीनों बाद से दोनों के बीच विवाद होने लगे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, दयावती का स्वभाव गुस्सैल था और झगड़े के दौरान वह अक्सर खुद को कमरे में बंद कर लेती थी।

नए साल की रात हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, 1 जनवरी की शाम पति कमलेश एक पार्टी में गया था और देर रात घर लौटा। इस बात को लेकर दयावती नाराज थी और दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। अगले दिन सुबह जब कमलेश किसी काम से घर से बाहर गया, उसी दौरान सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच दयावती ने कमरे में फांसी लगा ली।

मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही दयावती के साथ मारपीट की जाती थी और उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने ही दयावती की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया।

पुलिस के पहुंचने से पहले उतार दिया गया शव

मायके पक्ष के अनुसार, शुक्रवार दोपहर जब वे बकही गांव पहुंचे, तब दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को सूचना दी गई। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल वालों ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया था, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

पुलिस जांच में जुटी, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

चचाई थाना की एएसआई किरण मिश्रा ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है। शनिवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन