Logo
Breaking News Exclusive
SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें

: सिगरेट नहीं देने पर दोस्त की हत्या: पत्थर से सिर पर कुचलकर मार डाला, बंद होटल में मिला शव

Madhya Pradesh Shivpuri Friend murdered for not giving cigarettes: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में सिगरेट न देने पर दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद उसे बस स्टॉप से ​​पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बंद होटल में सिर कुचला शव मिला सुभाषपुरा थाने के मूड़ाखेड़ा टोल प्लाजा के पास शिमला आदिवासी के बंद होटल में 25 वर्षीय धर्मेंद्र आदिवासी का शव टेबल पर मिला। सिर पर पत्थर पटककर धर्मेंद्र की हत्या की गई थी। तब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पांच साल की उम्र में बहन ले आई थी ससुराल बताया गया है कि धर्मेंद्र मूल रूप से जिले के किशनपुरा मगरौनी का रहने वाला था। उसकी बहन शादी के बाद 5 वर्षीय धर्मेंद्र को अपने साथ ससुराल ले आई थी। तब से धर्मेंद्र अपनी बहन के पास ही रहता था और बड़ा हुआ। धर्मेंद्र के जीजा की मौत हो चुकी थी। शुक्रवार सुबह उसकी बहन के देवर ने होटल में धर्मेंद्र का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सिगरेट न देने पर दोस्त ने दोस्त को मार डाला जांच में धर्मेंद्र आदिवासी की पत्थर मारकर हत्या करने वाला उसका बचपन का दोस्त अर्जुन आदिवासी (22) निकला। पुलिस जांच में यह बात सामने आई। धर्मेंद्र और अर्जुन बचपन के दोस्त थे और साथ-साथ पले-बढ़े थे। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। लेकिन दोनों शराब के आदी थे। सुभाषपुरा थाना प्रभारी राजीव दुबे के मुताबिक हत्या से पहले शाम को अर्जुन आदिवासी का एक ट्रक ड्राइवर से झगड़ा हुआ था। इस दौरान धर्मेंद्र भी उसके साथ देखा गया था। उस शाम धर्मेंद्र ने दुकान से दो सिगरेट खरीदी थी। अर्जुन ने धर्मेंद्र से सिगरेट मांगी तो धर्मेंद्र ने देने से मना कर दिया। यह बात अर्जुन को काफी बुरी लगी। सुभाषपुरा थाना प्रभारी राजीव दुबे ने बताया कि अर्जुन को पता था कि धर्मेंद्र अक्सर रात में शिमला आदिवासी के बंद होटल के अंदर सोता है। रात में अर्जुन होटल में गया और धर्मेंद्र के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी अर्जुन आदिवासी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन