Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

शहडोल पुलिस लाइन में ऑन ड्यूटी कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली : सर्विस राइफल से गर्दन पर किया फायर, मोबाइल पर बात करने के दौरान बढ़ा था विवाद

एमपी के शहडोल पुलिस लाइन में ड्यूटी के दौरान एक कॉन्स्टेबल ने आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1:25 बजे रक्षित केंद्र में हुई। मृतक कॉन्स्टेबल की पहचान शिशिर सिंह राजपूत (29) के रूप में हुई है, जो शहडोल पुलिस लाइन में पदस्थ था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कॉन्स्टेबल शिशिर सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से गर्दन के पास गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगने के बाद भी शव कुर्सी पर बैठी अवस्था में मिला, जिससे घटनास्थल का दृश्य बेहद विचलित करने वाला था।

मोबाइल पर बात के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना से ठीक पहले कॉन्स्टेबल मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत कर रहा था। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया, जिसके बाद उसने मोबाइल फोन को जोर से जमीन पर पटक दिया। मोबाइल पूरी तरह टूट गया। इसके तुरंत बाद उसने राइफल से खुद पर फायर कर लिया।

गोली की आवाज से मची अफरा-तफरी

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास सो रहे अन्य पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और पुलिस लाइन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

टूटा मोबाइल और सर्विस राइफल जब्त

घटनास्थल से टूटा हुआ मोबाइल फोन और सर्विस राइफल जब्त की गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

जबलपुर का रहने वाला था कॉन्स्टेबल

कॉन्स्टेबल शिशिर सिंह राजपूत, पिता स्वर्गीय शरद सिंह, मूल रूप से जबलपुर जिले का निवासी था। उसे वर्ष 2013 में अनुकंपा नियुक्ति के तहत बाल आरक्षक बनाया गया था। वर्ष 2015 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद वह नियमित आरक्षक बना।

परिवार में मां और तीन बहनें

मृतक के परिवार में उसकी मां और तीन बहनें हैं। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

दो दिन पहले ही खरीदा था नया मोबाइल

बताया जा रहा है कि शिशिर सिंह ने दो दिन पहले ही नया मोबाइल फोन खरीदा था। वह उसी मोबाइल से कुर्सी पर बैठकर अलाव तापते हुए बात कर रहा था। विवाद के दौरान मोबाइल टूट गया, जो जांच का अहम बिंदु माना जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन