Logo
Breaking News Exclusive
3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी

: दिवाली पर MP में पिता और दो बेटों की हत्या: जमीन विवाद को लेकर वारदात, कुल्हाड़ी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

Madhya Pradesh Dindori father and two sons murdered: मध्यप्रदेश के डिंडौरी के गढ़सारी थाना क्षेत्र के मानिकपुर ग्राम पंचायत के लालपुर सानी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष ने कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर दिया। विवाद में पिता समेत दो बेटों की मौत हो गई। तीसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर तीन को हिरासत में लिया है। पुश्तैनी जमीन को लेकर सालों से चल रहा था विवाद राघोपुर सानी गांव में मरावी परिवार के सदस्य कुंवर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग मेरे परिवार के सदस्य हैं। पहले सब ठीक चल रहा था। सभी लोग अपने-अपने खेतों में खेतीबाड़ी कर जीवन यापन कर रहे थे। हमारे परिवार के पास बिझौरी गांव में पुश्तैनी जमीन थी। खेत पर कब्जा कर धान की फसल बोई करीब 22 एकड़ जमीन को लेकर दस साल से धरम सिंह और पतिराम मरावी, कवल सिंह समेत अन्य सदस्यों के परिवार के बीच विवाद शुरू हुआ। मामला सिविल कोर्ट पहुंचा। इस साल धरम सिंह ने 10 साल से घटना स्थल 50 डिसमिल धान के खेत पर कब्जा कर धान की फसल बोई थी। दिवाली के दिन धान काटने के दौरान विवाद हुआ और विवाद हत्या में बदल गया। ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने पहले भी दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की थी। लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने। दिवाली पर MP में पिता और दो बेटों की हत्या: जमीन विवाद को लेकर वारदात, कुल्हाड़ी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला 11 साल पहले शुरू हुआ था विवाद विवाद 2013 में शुरू हुआ था। दूसरे पक्ष ने 2018-19 में जमीन पर कब्जा कर लिया था। परिजनों ने कहा- वीडियो बनाने गए थे, चारों को घेरकर मार डाला गया। मृतक धरम सिंह मरावी की पत्नी राधा बाई ने कहा कि कोर्ट ने अपना फैसला दे दिया है। इस साल हमने धान की फसल लगाई थी। दूसरे पक्ष के लोगों ने धान काटना शुरू कर दिया। मेरे पति और तीन बेटे धान काटने का वीडियो बना रहे थे। ताकि पुलिस और अधिकारियों को बता सकें। इसी बीच 20 से 25 लोग इकट्ठा हो गए और चारों को पकड़कर खेत में ले गए और लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दिवाली पर MP में प्रदूषण 3 गुना बढ़ा: धूल के बारीक कणों से बढ़ रहा AQI, जानिए जिलेवार प्रदूषण की जानकारी 4 अक्टूबर को होना था जमीन का सीमांकन शिवराज की पत्नी ने बताया कि सिविल कोर्ट से फैसला हमारे पक्ष में आया था। हमने धान की फसल लगाई थी। पिता ने बताया था कि 4 अक्टूबर को तहसीलदार और पटवारी आकर जमीन का सीमांकन करेंगे। अब हमें क्या पता था कि त्योहार के दिन विवाद इतना बढ़ जाएगा। परिजनों को समझाने पहुंचे एसडीओपी एसडीओपी केके त्रिपाठी मृतक धरम सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक सुरक्षा के लिए घर के पास कुछ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या के आरोपी पुलिस ने घनश्याम मरावी, कवल सिंह, सोन सिंह, पतिराम मरावी, जाहर सिंह, सरवन, कार्तिक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या और बलवा का मामला दर्ज किया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू थाना प्रभारी दुर्गा दास नागपुरे ने बताया कि घटना शाम 5 से 6 बजे के बीच की है। पुलिस को शाम 7 बजे सूचना मिली। तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 7 आरोपियों के खिलाफ हत्या और बलवा का अपराध दर्ज किया गया है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। धरम सिंह मरावी की पारिवारिक जानकारी मृतक धरम सिंह मरावी उम्र करीब 65 वर्ष, पत्नी राधा बाई के तीन बेटे मृतक शिवराज मरावी उम्र 40 वर्ष, पत्नी मेला बाई, बेटी कुसुम लता उम्र 12 वर्ष, राधिका उम्र 8 वर्ष, लोकेश्वर उम्र एक वर्ष है। दूसरा बेटा रघुराज मृतक उम्र 40 वर्ष, पत्नी रोशनी बाई, बेटी जिया उम्र 6 वर्ष, काव्या उम्र 3 वर्ष। तीसरा बेटा रामराज मरावी उम्र करीब 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन