: दिवाली पर MP में प्रदूषण 3 गुना बढ़ा: धूल के बारीक कणों से बढ़ रहा AQI, जानिए जिलेवार प्रदूषण की जानकारी
धूल के महीन कणों के कारण AQI बढ़ रहा
भोपाल शहर के AQI की बात करें तो पर्यावरण परिसर में मौजूद लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम में गुरुवार को 284 AQI था। टीटी नगर का AQI सुबह 238 दर्ज किया गया। वहीं, शाहपुरा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक्यूआई 176 था। देर रात तक यह 314 पर पहुंच गया।
MP Foundation Day: मध्यप्रदेश का 69वां स्थापना दिवस, जानें कैसे बना ‘भारत का दिल’ एमपी
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार, शहर भर में सबसे ज्यादा प्रदूषण पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 यानी बारीक धूल कणों से हो रहा है। सभी जगहों पर एक्यूआई बढ़ने का मुख्य कारण पीएम 2.5 है।
देश में होने वाली कुल मौतों में से 18 फीसदी मौतें वायु प्रदूषण के कारण होती हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने ठंड और अत्यधिक आतिशबाजी से होने वाले वायु और ध्वनि प्रदूषण से होने वाली संभावित स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर एडवाइजरी जारी की है। विभाग का कहना है कि प्रदूषण का बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
हवा में मौजूद हानिकारक तत्व जैसे कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और छोटे कण (पार्टिकुलेट मैटर) स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। एडवाइजरी में पहली बार विभाग ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की एक रिपोर्ट का हवाला दिया है, जिसमें कहा गया है कि भारत में होने वाली कुल मौतों में से 18 प्रतिशत मौतें सिर्फ वायु प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों के कारण होती हैं।
ब्राजीलियन हसीना और गार्ड की LOVE स्टोरी: 51 की महिला का 31 साल के भारतीय युवक ने चुराया दिल, जानिए MP कैसे पहुंची महबूबा ?
वायु प्रदूषण से कई समस्याएं होती हैं
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 200 से 500 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक होता है। प्रदूषण से आंखों, गले और त्वचा में जलन, सांस लेने में दिक्कत, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, तेज आवाज वाले पटाखों की आवाज से कानों में घंटी बजना, सुनने में दिक्कत और नींद में खलल जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी
गरियाबंद में 'यमराज' बने झोलाछाप डॉक्टर! : 10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित
पुष्पराजगढ़ में सड़कें जर्जर, न डॉक्टर न सोनोग्राफी सुविधा : विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम
गरियाबंद में कहीं मौत का इंजेक्शन न बन जाए इलाज ? : बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO
जंगलों में क्यों दम तोड़ रहे आदिवासी बच्चे? : बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी
कुत्ते ने काटा, डॉक्टर ने लगा दिया सांप वाला इंजेक्शन : MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन