Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

BREAKING- अनूपपुर के 4 लोगों की मौत : सिद्ध बाबा के पास ट्रक से टकराई कार, सड़क पर बिछी लहूलुहान लाशें, तड़प-तड़पकर गई जान

Madhya Pradesh Anuppur Five killed in car accident: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। चित्रकूट परीक्षा दिलाने जा रहे परिवार की अर्टिगा कार नेशनल हाईवे-43 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 4 लोगों की मौके पर और इलाज के दौरान मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें- EXCLUSIVE- मोदी कैबिनेट से 6 मंत्रियों की छुट्टी तय ! : निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह होंगे आउट, जानिए किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगा प्रमोशन ?

मृतकों में एक सरपंच, उनकी हेड कॉन्स्टेबल पत्नी, एक महिला और तीन साल का मासूम बच्चा शामिल है। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती की सांसें भी कुछ देर के लिए थम गई थीं, लेकिन डॉक्टरों ने समय रहते CPR देकर उसकी जान बचा ली।

तड़के 3 से 4 बजे के बीच हुआ दर्दनाक हादसा

पुलिस के मुताबिक हादसा गुरुवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच कोतवाली थाना क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी के पास नेशनल हाईवे-43 पर भरौला के सिद्ध बाबा क्षेत्र में हुआ। अनूपपुर जिले के लीला गांव का परिवार अर्टिगा कार (MP-18 ZE-9677) से चित्रकूट जा रहा था।

इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और कई लोग उसमें फंस गए।

सरपंच, हेड कॉन्स्टेबल पत्नी और मासूम की मौत

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बताया कि हादसे में लीला गांव के सरपंच कुलपत सिंह (37), उनकी पत्नी और हेड कॉन्स्टेबल सविता सिंह मार्को (32), प्रियंका सिंह तथा तीन वर्षीय रुद्र प्रताप की मौत हो गई। चारों अनूपपुर जिले के रहने वाले थे। इस हादसे ने एक ही परिवार से जुड़े कई लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी।

जिस युवती को परीक्षा दिलाने जा रहे थे, उसी की सांसें थम गईं

परिवार की 22 वर्षीय खुशबू मार्को चित्रकूट में परीक्षा देने जा रही थी। परिवार उसी को परीक्षा केंद्र तक छोड़ने के लिए निकला था। हादसे में खुशबू भी गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

डॉक्टरों ने तत्काल CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) दिया, जिसके बाद उसकी सांसें दोबारा चलने लगीं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जबलपुर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

ड्राइवर बच गया, लेकिन गहरे सदमे में

हादसे के समय कार चला रहा ददन सुरक्षित बच गया, लेकिन वह गहरे सदमे में है। पुलिस के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति अभी ऐसी नहीं है कि उससे हादसे के संबंध में पूछताछ की जा सके। इसलिए दुर्घटना की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस उसके बयान का इंतजार कर रही है।

कार में फंसे लोगों को निकालने में करनी पड़ी मशक्कत

टक्कर के बाद अर्टिगा कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। एक व्यक्ति कार के अंदर बुरी तरह फंस गया था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

एक घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इलाज के दौरान एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ दिया।

परीक्षा का सफर मातम में बदल गया

परिवार खुशबू मार्को को चित्रकूट परीक्षा दिलाने जा रहा था, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही यह सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया। जिस बेटी के भविष्य के लिए पूरा परिवार रात में सफर कर रहा था, उसी सफर ने परिवार के चार सदस्यों की जान ले ली। खुशबू अब अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार और सड़क पर खड़े ट्रक से टक्कर हादसे की मुख्य वजह हो सकती है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और ड्राइवर के बयान के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।

MPCGTIMES.COM के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें

mpcgtimes.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VbBZa8X7oQhbYZtacr2U

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नौकरी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन