Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल

: पुलिस को देख तस्कर घबराया, पलटी कार: कार से 80 लाख का गांजा बरामद, हादसे में घायल तस्कर झाड़ियों में छिपा, गिरफ्तार

MP CG Times / Sat, Apr 26, 2025

Chhattisgarh Jashpur Ganja worth 80 lakhs recovered from car: छत्तीसगढ़ के जशपुर में दुर्घटनाग्रस्त कार से 80 लाख रुपए का गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने तस्कर को भी गिरफ्तार किया है, जो पुलिस से बचने के लिए घायल अवस्था में झाड़ियों में छिपा हुआ था। दरअसल तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर अंबिकापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को देखकर तस्कर घबरा गया और कार को तेज गति से भगाने की कोशिश में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह मामला थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम कुहापानी का है। 24 अप्रैल की रात बगीचा पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य मार्ग पर एक मारुति अर्टिगा (CG12BQ1606) दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़ी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार की जांच की तो उसमें पीले रंग की टेप में लिपटे 183 पैकेट गांजा मिला, जिसे बरामद कर लिया गया। लेकिन कार में ड्राइवर नहीं था। जांच के दौरान पुलिस को कार में खून के धब्बे मिले, जिससे ड्राइवर के घायल होने का संदेह हुआ। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि कार दुर्घटना के बाद एक व्यक्ति जंगल की ओर भाग गया है। जंगल में रातभर चला सर्च ऑपरेशन, घायल तस्कर पकड़ा गया पुलिस ने चालक को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया और तीन टीमें बनाईं। सर्च ऑपरेशन के दौरान रात करीब 3 बजे झाड़ियों से किसी के कराहने की आवाज आई, जिसके बाद पुलिस ने घायल आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार गांजा तस्कर रशीद अहमद ओडिशा के राउरकेला का रहने वाला है। तस्कर ने कबूला कि वह ओडिशा से गांजा लेकर अंबिकापुर की ओर जा रहा था, लेकिन पुलिस की गश्त देखकर डर गया और कार को तेज रफ्तार में चलाने के कारण यह हादसा हुआ। फर्जी नंबर प्लेट से गुमराह करने की कोशिश इतना ही नहीं तस्कर ने पुलिस से बचने के लिए कार में फर्जी नंबर प्लेट भी लगा रखी थी। जांच में पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त अर्टिगा पर लगी CG12BQ1606 नंबर प्लेट किसी दूसरी कार की है। जांच की गई तो पता चला कि उस नंबर की कार कोरबा में खड़ी है। वहीं, कार से एक और नंबर प्लेट (OD16L9339) बरामद हुई, जो ओडिशा के संबलपुर में रजिस्टर्ड निकली। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी रशीद अहमद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत अपराध दर्ज किया है। उसके कब्जे से 1 क्विंटल 83 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 80 लाख रुपए है। साथ ही कार और फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त कर ली गई है। आरोपी अस्पताल में भर्ती, जांच जारी घायल आरोपी को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बगीचा में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है। एसएसपी ने दी जानकारी जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन ट्रॉमा के तहत जिले में नशीली दवाओं और अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस साल अब तक पुलिस ने 572 किलो गांजा और 14 हजार लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त की है। यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन