Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: बालकनी से गिरकर मासूम की मौत: 10 दिन पहले घुटनों के बल चलना सीखा, कॉन्स्टेबल पिता रसोई में गए, तो बालकनी से 15 फीट नीचे गिर गया बेटा

MP CG Times / Sun, Mar 20, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक साल के बच्चे की बालकनी से गिरकर मौत हो गई. मासूम 15 फीट ऊंची बालकनी की रेलिंग से नीचे गिर गया था. जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां 6 घंटे के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अब घर में मातम पसरा हुआ है. घटना कोलार इलाके की कस्टम कॉलोनी की है. जानकारी के मुताबिक बच्चे को सोफे के पास बिठाकर पिता किचन की तरफ चला गए. मासूम उत्कर्ष घुटने के बल चलते हुए हॉल से बालकनी तक पहुंच गया था. उसी समय यह हादसा हो गया. एक साल के मासूम ने 10 दिन पहले घुटनों के बल चलना सीखा था. उनके जीवन का यह प्रारंभिक चरण उनकी मृत्यु का कारण बना. बच्चे के पिता अरविंद काकोदिया शाहपुरा थाने में सिपाही हैं. शनिवार को होली खेलकर वह घर पहुंचा, होली के रंग भी उनके चेहरे पर नहीं आए कि उनके छोटे बेटे उत्कर्ष की मौत ने उन्हें सदमे में छोड़ दिया. पिता अरविंद काकोड़िया ने बताया कि मैं 8-सी कस्टम कॉलोनी में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता हूं. मैं मूलत: नूरगंज (रायसेन) के रहने वाला हूं. मेरा बड़ा बेटा 6 साल का है. छोटा बेटा उत्कर्ष एक साल का था. मैं शनिवार दोपहर थाने से होली खेलकर घर पहुंचा था. मैं बच्चों के साथ खेलने लगा. पत्नी किचन में थी. छोटे बेटे को सोफे के पास बैठाकर मैं भी किचन में चला गया. बड़ा बेटा भी मेरे पीछे-पीछे आ गया. कुछ देर बाद मैं किचन से कमरे में लौटा तो छोटा बेटा नहीं दिखा. मुझे लगा कि बालकनी की तरफ गया होगा. मैं तुरंत ही उसे देखने पहुंचा. वह बालकनी में भी नहीं दिखा. नीचे झांककर देखा तो वह बेसुध पड़ा था. मैं तुरंत ही उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचा. उसकी सांसें चल रही थीं. 6 घंटे चले इलाज के बाद बेटे की सांसें थम गईं read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन