Logo
Breaking News Exclusive
आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ?

अनूपपुर में ट्रैक्टर पलटा, 4 दोस्तों की मौत : इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 4 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में पलट गया, जिससे सभी युवक इंजन और ट्रॉली के नीचे दब गए। हादसा इतना भीषण था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

करन पठार थाना प्रभारी वीरेंद्र बडकरे के मुताबिक, सभी युवक डिंडौरी जिले के भीमकुंडी गांव से ठाड़ पाथर होते हुए अनूपपुर के पौनी गांव गिट्टी लेने जा रहे थे। सुबह करीब 5:30 बजे ट्रैक्टर लेकर निकले थे। ट्रॉली खाली थी, लेकिन ठाड़ पाथर गांव के पास मोड़ पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और गड्ढे में पलट गया।

राजेंद्रग्राम में इलाज में देरी पर बवाल : युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए

इंजन और ट्रॉली के नीचे दबे, मौके पर मौत

हादसे के दौरान ट्रैक्टर का इंजन और ट्रॉली सीधे युवकों के ऊपर पलट गई। भारी वजन के कारण चारों उसमें बुरी तरह दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जेसीबी से निकाले गए शव

ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शवों को निकालना आसान नहीं था, ऐसे में जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर हटाकर चारों शवों को बाहर निकाला गया।

कमरे में बंद कर 4 लड़कियों ने नाबालिग को पीटा : जमीन पर पटका, डंडों से मारपीट की, नाबालिग से दरिंदगी का VIDEO वायरल

चारों दोस्त, एक नाबालिग भी शामिल

पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान ने बताया कि सभी मृतक डिंडौरी जिले के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई—

अंकुश उइके (24) – ट्रैक्टर चालक

ब्रजेश पेंदो (18)

रविंद्र कुमार गोयल (18)

प्रकाश मार्को (17)

इनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

अमरकंटक में जंगल की आग थाने तक पहुंची : 4 वाहन जले, पेट्रोल पंप-ट्रांसफार्मर पास होने से टला बड़ा हादसा

गांव में पसरा मातम

सुबह-सुबह जैसे ही हादसे की खबर भीमकुंडी गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। एक साथ चार युवकों की मौत से परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन