Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: सांसद हिमाद्री के घर चोरी का खुलासा: रिश्तेदार निकला लाखों का चोर, सोने का हार, चेन और अंगूठी जब्त, जानिए कौन है और कैसे खुला राज ?

MP CG Times / Tue, Nov 22, 2022

अनूपपुर। शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह के घर से लाखों की चोरी सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस ने चोरी की शिकायत के बाद चोर को तलाशने में एड़ी चोटी एक कर दी थी, जिसके बाद आखिर सफलता हाथ लगी. मामला हाईप्रोफाइल था, जिससे चोर भी जल्द पकड़ में आ गया. चोर कोई और नहीं सांसद का रिश्तेदार ही निकला, जो लाखों के जेवरात पार कर फरार हो गया था. दरअसल, राजेंद्रग्राम स्थित उसके घर से बदमाशों ने चांदी के बर्तन और सोने के जेवरात चोरी कर लिए थे, जिसका खुलासा पुलिस ने मंगलवार को किया. पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना को उसके ही घर में काम करने वाले ने ही अंजाम दिया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें कि शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह के पति नरेंद्र मरावी ने राजेंद्रग्राम थाने में दर्ज शिकायत में बताया था कि 7-8 माह पूर्व उनके घर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की. साइबर सेल के जरिए वैज्ञानिक तरीके का सहारा लेकर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई. प्रारंभिक संदेह के आधार पर सांसद के घर में रहने वाले रजत रंजन सिंह से ​​पूछताछ की गई. आरोपी मदनपुर थाना तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर का रहने वाला है. पिछले 3-4 महीने पहले वह सांसद का घर छोड़कर काम पर चला गया था. रजत रंजन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने चोरी की घटना स्वीकार कर ली. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने के 2 हार, 2 सोने की चेन, 2 सोने की अंगूठी, एक टाइटन घड़ी, 1 सोने का लॉकेट और चांदी के कुछ आभूषण बरामद किए हैं. जिसकी कीमत करीब 5.50 लाख रुपए बताई गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी रजत रंजन सिंह सांसद का दूर का रिश्तेदार है और उनके यहां काम करता था.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन