Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: अनूपपुर ब्रेकिंग न्यूज: कोतमा कांग्रेस विधायक सुनील सर्राफ समेत 2 MLA पर महिला से छेड़छाड़ के इल्जाम, ट्रेन में नशे में होने का आरोप, शिकायत दर्ज

MP CG Times / Fri, Oct 7, 2022

अनूपपुर। मध्यप्रदेश से बड़ी खबर है. महिला ने सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सर्राफ पर बदसलूकी का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि वह अपने नवजात बच्चे के साथ रेवांचल एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। देर रात दोनों विधायकों ने नशे की हालत में उनके साथ बदसलूकी की. महिला ने सागर जीआरपी और भोपाल जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई है। दोनों विधायकों पर शराब के नशे में होने का आरोप भी लगा है. दरअसल रीवा से भोपाल जाने वाली रेवांचल एक्सप्रेस में गुरुवार को b1 कोच में सफर कर रही महिला ने सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पर शराब पीकर अभद्रता करने की शिकायत पति से की। जिसके बाद महिला के पति ने प्रधानमंत्री से लेकर रेलवे पुलिस, जबलपुर डीआरएम और आरपीएफ को ट्वीट कर महिला से अभद्रता करने की शिकायत दर्ज कराई। पति के ट्वीट के बाद सागर जीआरपी पुलिस ने महिला को ट्रेन में अटेंड किया। जिसके बाद बीना में महिला की शिकायत दर्ज की गई। इसके साथ ही महिला ने भोपाल जीआरपी में भी शिकायत की है। जीआरपी थाना प्रभारी एमएस सोमवंशी ने बताया कि महिला ने शिकायत की है। इस पर कोतमा से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि महिला के साथ किसी ने बदतमीजी नहीं की है। सीट को लेकर महिला से बहस हुई थी. हमारी सीट पर महिला बैठी हुई थी। सीट हटाने को लेकर बहस हुई थी. बिना विवाद के मुद्दा बनाया गया। कोच के अंदर सिर्फ चार लोग मौजूद थे। इस मामले में विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उनके कोच पर सामने की सीट में बैठी महिला के साथ उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है। सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के साथ से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ भी उनके साथ थे। सुनील सराफ पर भी महिला से बदसलूकी का आरोप लगा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन