Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: MP News: नर्सिंग छात्रा को धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए धमकाया, हाथ में बंदूक लिए फोटो भेजता है सिरफिरा

News Desk / Mon, Sep 5, 2022

खंडवा: एक सिरफिरे ने नर्सिंग छात्रा का रास्ता रोक कर उसका हाथ पकड़ा और धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव डाला। मामला खंडवा शहर के एसएन कॉलेज स्थित इंदिरा चौक का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को सिरफिरे युवक ने छात्रा का रास्ता रोका और उसके ऊपर फूल बरसाने लगा। बाद में उसने छात्रा का हाथ पकड़कर उसे किडनैप करने की नियत से अपनी बाइक पर बैठाया लेकिन छात्रा गाड़ी की रफ्तार बढ़ने से पहले ही कूद गई और शोर मचाकर आस पास के लोगों को बुला लिया। भीड़ के आते ही आरोपी मौके से भाग निकला, मामले की जानकारी लगने के बाद हिंदू संगठन छात्रा को कोतवाली लेकर पहुंचे। और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
घटना स्थल पर मौजूद एक ऑटो चालक कोतवाली पुलिस को बताया कि युवती ने शोर मचाया, जिसके बाद हम वहां पहुंचे। लेकिन आरोपी अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर हरसूद रोड की तरफ  भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू स्टूडेंट आर्मी के माधव झा, अमिनेष जोशी घटनास्थल पर पहुंचे और छात्रा को थाने लेकर आए। हिंदू जागरण मंच के अनीष अरझरे ने थाना प्रभारी बीएल अटोदे से कार्रवाई की मांग की है। व्हाट्स एप बंदूक वाली फोटो भेजकर डराता है छात्रा ने बताया कि वह सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे अपने घर आशापुर जा रही थी। उसके गांव का ही मोनू उर्फ जांबाज मंसूरी उसे बीते एक साल से परेशान कर रहा है और शादी करने का दबाव डाल रहा है। इस बारे में मेरे परिजन आरोपी के पिता पीरू मंसूरी से शिकायत भी कर चुके हैं। कुछ दिन पहले आरोपी ने किसी से छात्रा का मोबाइल नंबर लिया और बाद में उसे हाथ में बंदूक वाली तस्वीरें भेजकर धमकाने लगा। युवक छात्रा पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव डाल रहा है और न करने पर गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी है। छात्रा ने बताया कि पिछले महीने भी युवक ने खंडवा में उसका रास्ता रोका था और चेहरे पर एसिड फेंकने की धमकी दी थी।
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन