Logo
Breaking News Exclusive
36 झुलसे, परिजनों का हंगामा; जांच के आदेश, मुआवजे का ऐलान 35 मीटर ऊंचाई पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, बिजली सप्लाई बंद, घंटों चला रेस्क्यू 4 वाहन जले, पेट्रोल पंप-ट्रांसफार्मर पास होने से टला बड़ा हादसा 17 मजदूरों की मौत, 36 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, 35-35 लाख मुआवजा 150 से ज़्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 50+ फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी सीएम मोहन ने लिया नर्मदा संरक्षण का संकल्प, यूकेलिप्टस हटाकर साल-महुआ लगाएंगे, शराब और प्लास्टिक पर रहेगा प्रतिबंध खाना बनाते समय धमाका, घर-दुकान जलकर राख, गैस रिसाव से लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी 2 दिन से लापता था, हत्यारों ने मारकर अर्धनग्न हालत में गाड़ा, अफेयर समेत कई एंगल घुमाने के बहाने बुलाया, 5 दोस्तों ने नाबालिग से दरिंदगी, सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप 34% सम्राट और 31% लोगों निशांत पसंद, OBC-SC-ST या जनरल, जानिए कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? 36 झुलसे, परिजनों का हंगामा; जांच के आदेश, मुआवजे का ऐलान 35 मीटर ऊंचाई पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, बिजली सप्लाई बंद, घंटों चला रेस्क्यू 4 वाहन जले, पेट्रोल पंप-ट्रांसफार्मर पास होने से टला बड़ा हादसा 17 मजदूरों की मौत, 36 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, 35-35 लाख मुआवजा 150 से ज़्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 50+ फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी सीएम मोहन ने लिया नर्मदा संरक्षण का संकल्प, यूकेलिप्टस हटाकर साल-महुआ लगाएंगे, शराब और प्लास्टिक पर रहेगा प्रतिबंध खाना बनाते समय धमाका, घर-दुकान जलकर राख, गैस रिसाव से लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी 2 दिन से लापता था, हत्यारों ने मारकर अर्धनग्न हालत में गाड़ा, अफेयर समेत कई एंगल घुमाने के बहाने बुलाया, 5 दोस्तों ने नाबालिग से दरिंदगी, सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप 34% सम्राट और 31% लोगों निशांत पसंद, OBC-SC-ST या जनरल, जानिए कौन बनेगा मुख्यमंत्री ?

: मां को याद कर भावुक हुए CM: मंच पर नम हुई बघेल की आंखें, भूपेश बोले- केंद्रीय मंत्रियों के झूठ से परेशान हूं, रमन राज में आंख फोड़वा कांड, नसबंदी कांड और हर चीज में कमीशन खोरी हुई

बालोद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को अपनी मां को याद करते हुए भावुक हो गए। मंच पर खड़े होकर बार-बार अपनी नजरों को यहां-वहां घुमाते रहे। कभी मंच से पीछे मुड़कर देखते। जितना बोलते, उससे ज्यादा शांत रहते। उनकी आंखें भर आईं। फिर खुद को संभाला और कहा कि, मां को जब भी याद करता हूं तो कुछ बोल नहीं पता।

CG CABINET BRIEFING : मानसून सत्र से पहले भूपेश केबिनेट की अहम बैठक, इन महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर भूपेश बघेल ने कहा कि मां ने काफी कुछ सिखाया है। जब भी बोलना चाहता हूं आंखें और गला सब भर आता है। मुख्यमंत्री बघेल सोमवार को बालोद में मां स्वर्गीय बिंदेश्वरी देवी बघेल के नाम से बने पार्क का उद्घाटन करने और उनकी मूर्ति का अनावरण करने के लिए पहुंचे थे। नवा रायपुर में बनेगा देश का सबसे बड़ा थोक बाजार: सभी मूलभूत सुविधाएं रहेंगी, सीएम भूपेश ने अफसरों को कार्ययोजना पर तेजी लाने दिए निर्देश पार्क के लिए मांगे थे 20 लाख, दिए एक करोड़ बालोद जिले के देवरी ब्लॉक के ग्राम भरदा में सोमवार को कार्यक्रम था। इस दौरान सीएम ने पार्क का उद्घाटन और उनकी मां की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उद्यान के लिए घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। विधायक कुंवर सिंह निषाद ने केवल 20 लाख रुपये उद्यान के सौंदर्यीकरण के लिए मांगे थे, लेकिन मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कलेक्टर काफी सक्रिय हैं और वह बेहतर करेंगे। न्याय योजना से CM का न्याय: भूपेश बघेल ने हितग्राहियों के खाते में डाले 18 करोड़ 47 लाख, खुशियों से झूम उठे लोग उन्होंने कहा कि जगह मिली है तो लगना चाहिए। इस जगह पर भवन भी बने। जिससे शादी पार्टी का आयोजन के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर गार्डन बने। इसलिए उन्होंने एक करोड रुपये देने की घोषणा की। धान खरीदी की शुरुआत कांग्रेस ने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, पौने पांच साल का हमारा कार्यकाल रहा। दो साल तक कोरोना ने परेशान किया। हाथ बांध कर रह गए, लेकिन हमने सब के लिए काफी कुछ किया। आने वाले तीन महीने में आचार संहिता लग जाएगी। कहा जब प्रदेश का गठन हुआ तो कांग्रेस की एक महा बैठक हुई। CM बघेल कैबिनेट की बैठक: अनुपूरक बजट, नियमितिकरण समेत कई अहम फैसले ले सकती है भूपेश सरकार, जानिए क्या बोले TS सिंहदेव ? उसमें उन्होंने 200 रुपये क्विंटल धान खरीदी का सुझाव दिया। फिर कांग्रेस ने घोषणापत्र में 250 रुपये बोनस शामिल किया। इसके बाद रमन सिंह की सरकार बनी तो उन्होंने 270 रुपये कर दिया और झूठ कहा कि भाजपा ने शुरू किया है। रमन सिंह ने 15 क्विंटल किया और अब हमने 20 क्विंटल किया। केंद्रीय मंत्रियों के झूठ से परेशान हूं मैं मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किसान सफल और उन्नत है। रकबा बढ़ा है। अब 20 क्विंटल के हिसाब से 140 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी होगी। बजट और बढ़ेगा। यहां केंद्रीय मंत्री आते हैं, झूठ बोलकर चले जाते हैं। मैं परेशान हूं। भाजपा ने किसानों को परेशान करने का काम किया है। BJP ने आदिवासियों की जमीनें छीनने का काम किया आदिवासियों की जमीनें छीनने का काम किया है। सीएम ने कहा कि, जिस रेल लाइन का रेलमंत्री ने उद्घाटन किया, उसका मोदी जी फिर कर गए। जिस सड़क पर छह महीने से चलना शुरू हो गया, उसका उद्घाटन किया है। मोदी जी ने भी झूठ की पराकाष्ठा की। अमित शाह भी झूठ बोलने से बाज नहीं आए। मां कहती थीं गरीब कल्याण के लिए काम करना है सीएम भूपेश ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यहां पर पीएससी में हमने भर्तियां शुरू की। उस पर जबरदस्ती धांधली की बात कहकर आरोप लगाए और लोगों को बरगलाने का काम किया। मां कहती थी गरीब कल्याण के लिए काम करना है और मैं कर रहा हूं। रमन सरकार में आंख फोड़वा कांड हुआ रमन सरकार में पहले आंख फोड़वा कांड हुआ, नसबंदी कांड हुए। रमन सरकार में हर चीज में कमीशन खोरी हुई। क्या क्या नहीं बांटे, चप्पल से लेकर मशीन और मोबाइल तक को कमीशन के लिए नहीं छोड़ा। अब सब चीजें खातों में जा रही है। कहा कि, खुद रमन सिंह कहते थे एक साल कमीशन खोरी बंद कर दो 15 साल सरकार नहीं हिलेगी। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन