Logo
Breaking News Exclusive
1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ?

: Raipur: छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, तेज अंधड़ के साथ हो रही हल्की बारिश, जानें अन्य जिलों का हाल

News Desk / Sat, Mar 18, 2023


सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मौसम ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर करवट बदली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। जमकर ठंड़ी हवाएं चल रही हैं। रायपुर में दोपहर 12 बजे से हल्की बूंदाबांदी हो रही हैं। वहीं तेज अंधड़ के साथ बादल गरज-चमक रहे हैं। इस वजह से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। 

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में समुंद्र से आ रही नमी के कारण राजधानी समेत बस्तर के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। रायपुर समेत मैदानी क्षेत्रों में शनिवार को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रायपुर में दिन का तापमान 35 और रात में पारा 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बारिश बादलों से अधिकांश स्थानों पर दिन में गर्मी और रात ठंडी रही। रायपुर में अधिकतम तापमान 5 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था। अंबिकापुर, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, दुर्ग में पारा 30 डिग्री के बीच रहा। बारिश के कारण जगदलपुर में दोपहर तक का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा है।

ओले गिरने की संभावना 
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में दक्षिण -पश्चिम राजस्थान और पूर्वोत्तर राजस्थान निचले स्तर पर दो चक्रवात बने हुए हैं। दक्षिण की एक द्रोणिका की वजह से मौसम बदला हुआ है और बादल लगातार गरज रहे हैं। शुक्रवार को भी इसी वजह से बारिश हुई थी। वहीं शनिवार को भी कई जगह गरज-चमक के साथ बौछारें और ओले गिरने की संभावना है। बस्तर के सुकमा में पिछले 24 घंटे में 50-50 मिलीमीटर बारिश हुई है। बीजापुर में 30 और भोपालपट्टनम में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बिलासपुर, पेंड्रा रोड और जगदलपुर में भी हल्की बारिश हुई।  

तेज आंधी और वज्रपात की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के साथ तेज अंधड़ और गरज-चमक हो सकता है। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के पेंड्रा रोड, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और उसके लगे हुए जिलों में एक-दो स्थानों पर तेज आंधी चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ के कबीरधाम, राजनांदगांव, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और उससे लगे हुए जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि पड़ सकती है। 


 सरगुजा के कई इलाकों में बारिश, गाज गिरने से युवक की मौत
अंबिकापुर में चक्रवात के असर से उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा एवं बलरामपुर जिलों में शनिवार को कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे। बारिश के साथ ओलावृष्टि के कारण फसलों का खासा नुकसान हुआ है। उत्तरी छत्तीसग के सरगुजा, सूरजपुर एवं बलरामपुर जिलों में आज लगभग पूरे दिन बादल छाए रहे। सरगुजा के बतौली थाना अंतर्गत ग्राम मानपुर में दोपहर में बारिश एवं ओलावृष्टि से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े युवक की गाज गिरने से मौत हो गई। 

सरगुजा जिले के कई स्थानों पर जमकर बारिश 
शनिवार की रात संभाग मुख्यालय अंबिकापुर सहित सरगुजा जिले के कई स्थानों पर जमकर बारिश हुई। वहीं शनिवार को पूरे दिन बादलों का जमावड़ा रहा। शनिवार को बलरामपुर जिले के रामानुजगंज, बलरामपुर एवं तातापानी क्षेत्र में बारिश हुई। तातापानी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े हैं। सरगुजा जिले के लुंड्रा एवं बतौली क्षेत्र में शनिवार दोपहर बारिश हुई एवं कई स्थानों पर ओले भी पड़े। यह क्षेत्र जिले के बड़ा सब्जी उत्पादक क्षेत्र है। ओले पड़ने से टमाटर एवं अन्य सब्जियों को नुकसान हुआ है। 

गाज गिरने से युवक की मौत- सरगुजा के बतौली थाना अंतर्गत मानपुर में शनिवार दोपहर गांव के बाहर खेत की तरफ गए युवक कलेश्वर पिता रतिराम 23 वर्ष की गाज गिरने से मौत हो गई। वह खेत की ओर गया था। पानी गिरने एवं ओला गिरने के कारण बचने के लिए कलेश्वर आम पेड़ के नीचे खड़ा था। इस दौरान आम पेड़ में गाज गिरने से वह पूरी तरह झुलस गया एवं उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना बतौली पुलिस को दे दी गई है। देर शाम तक बतौली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। पुलिस ने कहा है कि रविवार को युवक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन