Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला

: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत-निकाय उपचुनाव: 12 जिलों के 14 निकायों और पंचायत की 735 सीटों पर आज मतदान

News Desk / Sun, Jan 8, 2023

कवर्धा में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।

कवर्धा में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय में खाली हुई सीटों के लिए आज मतदान होगा। इसके लिए रविवार को दलों को रवाना कर दिया गया है। पंचायत के लिए मतदान सुबह 7 बजे से 3 बजे तक होगा। इसके बाद वोटों की गिनती होगी। वहीं नगरीय निकाय के लिए सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इनकी मतगणना 12 जनवरी की सुबह 9 बजे से होगी। तब तक बैलेट बॉक्स संबंधित स्ट्रांग रूम में रहेंगे। दोनों ही चुनावों में मतदान बैलेट पेपर के जरिए होगा। 

निकाय में 15 पार्षदों के रिक्त पद 
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, नगर पालिका उप निर्वाचन 2022-23 के तहत राज्य के 12 जिलों के 14 नगरीय निकायों में मतदान होना है। इनमें 15 पार्षद पदों के लिए 38 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। वहीं राज्य में एक जिला पंचायत सदस्य, 10 जनपद पंचायत सदस्य, 127 सरपंच और 597 पंच सहित 735 रिक्त पदों पर मतदान होगा। नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के निर्वाचन दलीय आधार पर होंगे। मतदान मतपत्र द्वारा मतपेटी से कराया जाएगा।

निकाय के लिए 50 नामांकन भरे गए, 38 मैदान में
निकाय चुनाव के लिए 16 दिसंबर से नामांकन पत्र भरना शुरू किए गए थे।       राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि नगरपालिका उप निर्वाचन के लिए 14 नगरीय निकायों में 50 अभ्यर्थियों ने नामांकन भरा था। नामांकन पत्रों की संवीक्षा में 2 नामांकन खारिज किए गए। नाम वापसी की अंतिम तिथि तक 10 के नाम वापस लेने के बाद 38 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। 

इन निकायों में होंगे चुनाव

निकाय    वार्ड उम्मीदवार की संख्या
बिलासपुर नगर निगम 16 3
नगर पंचायत बलौदा 5 2
नगर पंचायत नया बारद्वार 7 2
नगर निगम रायगढ़ 27 5
नगर पंचायत प्रेमनगर 12 3
नगर पंचायत लखनपुर 14 2
नगर परिषद मनेंद्रगढ़ 3 2
नगर निगम चिरमिरी 22 3
नगर परिषद बलौदाबाजार 5 2
नगर पंचायत आमदी 2 2
नगर पंचायत आमदी 9 2
नगर पंचायत डोंगरगांव 1 2
नगर परिषद डोंगरगढ़ 6 2
नगर परिषद कवर्धा 19 4
नगर पंचायत पखांजूर 13 2

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन