Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: Ambikapur: गिरफ्तारी न होने पर भड़के ग्रामीण, थाने का घेराव कर किया हंगामा, पुलिस ने वाटर कैनन का किया प्रयोग

News Desk / Thu, Feb 23, 2023


त्रिकुंडा थाने में ग्रामीणों ने शुक्रवार को घेराव करते हुए हंगामा कर दिया।

त्रिकुंडा थाने में ग्रामीणों ने शुक्रवार को घेराव करते हुए हंगामा कर दिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबिकापुर में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाने में तीन माह पूर्व दर्ज धारा 307 के प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शुक्रवार दोपहर थाने का घेराव कर दिया। नाराज ग्रामीणों को पुलिस ने थाना परिसर में रोकने के लिए गेट बंद कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों एवं ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों की भीड़ को काबू करने पुलिस को वाटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा। एसडीओपी के मौके पर पहुंच ग्रामीणों को शांत कराया।

मिली जानकारी के अनुसार त्रिकुंडा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत नावाडीह में सितंबर माह 2022 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट एवं हमले के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। पुलिस ने एक पक्ष पर कार्रवाई कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। वहीं, दूसरे पक्ष पर पुलिस ने मेहरबानी दिखाई और उनकी गिरफ्तारी नहीं की। इससे नाराज होकर शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण त्रिकुंडा थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर दिया। 

पुलिस ने ग्रामीणों को रोकने मुख्य द्वार को बंद कर दिया। ग्रामीणों ने थाने के अंदर घुसने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए। ग्रामीणों द्वारा उग्र होकर थाने में घुसने की कोशिश के दौरान उन्हें रोकने पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। 

एसडीओपी की समझाइश पर शांत हुए ग्रामीण

त्रिकुंडा थाने का घेराव एवं ग्रामीणों के उग्र होने की सूचना पर रामानुजगंज एसडीओपी एनके सिंह सूर्यवंशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने  ग्रामीणों को समझाइश देते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। इस आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने एसडीओपी के कहने पर लिखित ज्ञापन भी उन्हें सौंपा। इस दौरान करीब दो घंटे तक त्रिकुंडा में अफरा-तफरी मची रही।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन