Logo
Breaking News Exclusive
कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार

: तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी: ड्राइवर को झपकी आने के चलते जशपुर में हादसा, बैजनाथ धाम से लौट रहे थे सभी

News Desk / Tue, Jan 17, 2023


जशपुर में तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी।

जशपुर में तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर में बुधवार सुबह तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में तीन तीर्थ यात्री घायल हुए हैं। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि बस चालक को झपकी आने के चलते हादसा हुआ है। फिलहाल जनहानि की अभी तक कोई सूचना नहीं है। हादसा तपकरा थाना क्षेत्र में हुआ है। 

मां चंद्रहासिनी के दर्शन के लिए जा रहे थे सभी
जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा जिले से तीर्थ यात्री बस में सवार होकर झारखंड के बैजनाथ धाम गए थे। वहां से सभी दर्शन के बाद जांजगीर-चांपा के चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी के दर्शन के लिए जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब 8 बजे बस सिंगीबहार गांव के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया। 

घायल यात्रियों के नाम अभी तक सामने नहीं आ सके
पुलिस ने अपनी गाड़ी से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि बस की रफ्तार तेज नहीं थी, इसके कारण कोई जनहानिक फिलहाल नहीं हुई है। तीनों घायल बेमेतरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अभी तक उनके नाम सामने नहीं आ सके हैं। पुलिस फिलहाल हादसे की जांच कर रही है। साथ ही तीर्थ यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं बाकी यात्रियों को दूसरे साधन से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है। 

दो दिन में दूसरा बस हादसा
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में यह दूसरा बस हादसा है। इससे पहले बालोद में मंगलवार सुबह बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई थी। इसमें भी बस चालक की लापरवाही सामने आई। ओवरटेक करने की चक्कर में उसने सामने से आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हुए थे। इनमें दोनों वाहनों के चालक की हालत गंभीर है। उन्हें धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन