Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: CM शिवराज भी कर चुके सेसई की बेढ़ई की तारीफ, आपने खाया क्या? लाजवाब है स्वाद

News Desk / Tue, Mar 14, 2023


रिपोर्ट: सुनील रजक

शिवपुरी: शहर की थीम रोड पर गुरुद्वारा के पास स्थित है सेसई मिष्ठान भंडार, जहां नाश्ते के रूप में मिलती है जायकेदार लाजवाब बेढ़ई. जी हां, सेसई मिष्ठान भंडार की बेढ़ई पूरे क्षेत्र में फेमस है. सीएम शिवराज सिंह ने इसका स्वाद चखा तो मंच से जमकर तारीफ कर दी. यहां सिर्फ सुबह के समय ही नहीं बल्कि शाम तक गरमागरम बेढ़ई मिलती है.

दुकानदार योगेश गुप्ता ने बताया कि ये दुकान का सबसे स्पेशल आइटम है. पहले केवल सुबह के नाश्ते में ही बेढ़ई मिलती थी, लेकिन ग्राहकों की पसंद के चलते बेढ़ई दिनभर बनती रहती है. शाम के 7 बजे तक खाने के शौकीन बेढ़ई खाने पहुंचते हैं. योगेश गुप्ता ने बताया कि सुबह 8 बजे से बेढ़ई का नास्ता चालू होता है और यह सिलसिला शाम के 7 बजे तक जारी रहता है.

साफ सुथरे तरीके से बनाई जाती है बेढ़ई
दुकान के संचालक योगेश गुप्ता ने बताया की बेढ़ई को साफसुथरे तरीके से बनाया जाता है. साथ ही सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है. अच्छे मसालों का उपयोग बेढ़ई में किया जाता है. बेढ़ई तलने के लिए भी शुद्ध तेल प्रयोग किया जाता है और बेढ़ई गरमागरम तुरंत ही ग्राहक को उपलब्ध कराई जाती है. इसका स्टॉक भी इकठ्ठा नहीं किया जाता.

बेढ़ई के साथ ये भी मिलता है
दुकानदार योगेश गुप्ता ने बताया कि बेढ़ई की प्लेट 30 रुपये की है, जिसमें 3 बेढ़ई, रायता, आलू की सब्जी सहित तली हुई मिर्ची रहती है. एक व्यक्ति के लिए एक प्लेट पर्याप्त है. ये एक समय के भोजन का काम करती है. योगेश ने बताया की साल 1998 में दुकान की शुरुआत की गई थी, तब बेढ़ई की प्लेट 10 रुपये की थी, जिसमें 3 बेढ़ई आती थी. महंगाई को देखते हुए वर्तमान में अब 30 रुपये की प्लेट है, जो की एक व्यक्ति के लिए पर्याप्त है.

CM शिवराज भी कर चुके हैं तारीफ
बीते दिनों मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय दौरे पर शिवपुरी आए थे. नाश्ते में उन्हें यहां की बेढ़ई परोसी गई थी, तब उन्होंने खुले मंच से सेसई की बेढ़ई की तारीख की थी.

Tags: CM Shivraj, Mp news, Shivpuri News, Street Food


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन