Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: Road Accident: कोरबा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराई, दो दोस्तों की मौत

News Desk / Wed, Mar 8, 2023


road accident

road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कटघोरा थाना इलाके में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, कटघोरा थाना इलाके में पेंड्रा रोड के बरबसपुर के पास एक तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पुलिया से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मृतकों को डायल 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतक सलीम गोड (19) रावा गांव निवासी, जबकि दूसरा विलवेंशयन सोनवानी (22) मोहनपुर निवासी है। दोनों दोस्त थे और आसपास गांव के रहने वाले थे। दोनों एक साथ का कटघोरा में कंप्यूटर क्लास करते थे। 

दोनों मंगलवार शाम 5:00 बजे अपने दोस्तों के साथ होली मिलन समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान कटघोरा थाना इलाके में स्थित जटगा चौकी के बरबसपुर पुल के पास हादसा हो गया।


बताया जा रहा है वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते हादसा हुआ है। बाइक बेकाबू होकर सीधे पुल से जा टकराई और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना 108 दी। कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। आगे की जांच की जा रही है। 
 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन