Logo
Breaking News Exclusive
राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म

: राजिम कुंभ कल्प का होगा भव्य आयोजन: मंत्री बृजमोहन ने अधिकारियों की ली मीटिंग, बागेश्वर धाम बाबा और पंडित प्रदीप मिश्रा भी आएंगे

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजिम में राजिम कुंभ कल्प आयोजन के संबंध में बैठक ली। बैठक में गरियाबंद, रायपुर, धमतरी जिले के अधिकारी कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि, मेला समिति के सदस्य और नागरिक शामिल हुए। बैठक में मंत्री अग्रवाल ने कहा कि वर्षों बाद अयोध्या में रामलला की घर वापसी हुई है। इसको देशभर में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प को भी रामोत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया। राजिम कुंभ की भव्यता पुनः लौटेगी। बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ राजिम कुंभ कल्प का आयोजन किया जाएगा। राजिम कुंभ कल्प का अयोजन 24 फरवरी से 8 मार्च तक राजिम कुंभ कल्प का अयोजन इस वर्ष 24 फरवरी से 8 मार्च तक किया जाएगा। इस दौरान तीन पुण्य स्नान होंगे। देशभर से बड़ी संख्या में नागा साधु संत भी कुंभ में आयेंगे। मंत्रीअग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प की भव्य आयोजन के लिए सभी विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों की जानकारी लेकर निर्धारित समय में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश मंत्री अग्रवाल ने गरियाबंद, रायपुर, धमतरी जिलों के अधिकारियों को समन्वय कर 7 दिन के भीतर सभी विभागों द्वारा किए जाने वाले तैयारी की कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पांच साल बाद राजिम कुंभ की भव्यता लौट रही है इसलिए यहां विश्वस्तरीय साधु संतों बागेश्वर धाम बाबा पंडित धीरेंद्र मिश्रा एवं पंडित प्रदीप मिश्रा भी आएगे। पीडब्ल्यूडी अधिकारी से तैयारी की जानकारी ली मंत्री अग्रवाल ने पीडब्ल्यूडी अधिकारी से तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने रायपुर से गरियाबंद निर्माणाधीन सड़क सहित छुरा, जतमई, घटारानी, धमतरी सड़क एवं राजिम महासमुंद जाने वाले सड़कों में चल रहे कार्यों की जानकारी लेकर निर्माण कार्यों को पूर्ण कर चलने लायक बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों में उड़ने वाले धूल से बचाव के लिए लगातार पानी भी छिड़काव करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजिम तरफ जाने वाली सड़कों में गड्ढे न हो यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बिजली विभाग कुंभ मेला के दौरान लाइटिंग, ट्रांसफार्मर, जेनरेटर की व्यवस्था, सजावट, पुल पुलिया में रोशनी आदि के बारे में पूछा। साथ ही पर्याप्त बिजली आपूर्ति हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यज्ञ के लिए आवश्यक लकड़ी व्यवस्था करने के निर्देश पीएचई विभाग को मेला स्थल में पर्याप्त जलापूर्ति करने एवं लगभग 300 शौचालय निर्माण के निर्देश दिए। पानी, टैंकर, ट्यूबवेल आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वन विभाग से पर्याप्त जलाऊ लकड़ी, झोपड़ी निर्माण, यज्ञ के लिए आवश्यक लकड़ी व्यवस्था करने को कहा। विधायक गोवर्धन मांझी की मांग पर कुंभ के लिए बस चलेंगी  मंत्री अग्रवाल ने मेला अवधि के दौरान चारों निकटम जिलों के परिवहन विभाग को समन्वय कर सभी दिशाओं से लगभग 100 बस अलग अलग टाइमिंग में रात 2 बजे तक चलाने के निर्देश दिए, जिससे मेला आने वालों को आवागमन में परेशानी न हो। साथ ही बस में सुरक्षा की दृष्टि से होम गार्ड भी रखना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बिंद्रा नवागढ़ पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी की मांग पर इस बार कुंभ के लिए देवभोग से भी राजिम के लिए बसे चलेंगे। खाद्य विभाग को पर्याप्त संख्या में दाल भात केंद्र संचालित करने कहा। तीनो जिलों के अधिकारी को प्लान करके 100 से अधिक दाल भात केंद्र खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक संस्थानों का भी इसमें सहयोग लेने के निर्देश दिए, जिससे मेला आगंतुकों को खाने पीने में असुविधा न हो। मंत्री अग्रवाल ने महानदी में पानी छोड़कर नदी को साफ करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने घाट निर्माण की प्रगति की जानकारी लेकर तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मेला में स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली मंत्री अग्रवाल ने बैठक में मेला में स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सीएमएचओ ने बताया कि मेला में 24 घंटे चिकित्सा व्यवस्था रहेगी। मंत्री अग्रवाल ने पर्याप्त संख्या में 108 एंबुलेंस, मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। मेला में तीनो जिले के अधिकारियों के समन्वय से हेल्थ कैंप भी लगाने के निर्देश दिए। यातायात के सुलभ संचालन के लिए कहा कि वैकल्पिक रास्ता अपनाए जिससे लोगो को सहूलियत हो। साधु संतों के आवास व्यव्स्था के लिए धर्मशाला, सराय आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। नजदीकी जिलों रायपुर, धमतरी में भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मंत्री अग्रवाल ने स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए एक अलग मंच बनाने के निर्देश दिए जिसमें सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। बैठक में मंत्री अग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प के भव्य आयोजन के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी सुझाव मांगे। इस दौरान बैठक में सांसद चुन्नीलाल साहू, रोहित साहू, विधायक राजिम, जनक ध्रुव, विधायक बिंद्रानवगढ, इंद्र कुमार साहू विधायक अभनपुर, चंद्र शेखर साहू, पूर्व विधायक, चंदू लाल साहू, पूर्व सांसद सहित डॉ संजय अलंग, कमिश्नर, कलेक्टर दीपक अग्रवाल कलेक्टर धमतरी नम्रता गांधी, आरिफ़ शेख़, आई जी, जितेन्द्र शुक्ला, प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल, अविनाश भोई अपर कलेक्टर, रीता यादव, सीईओ जिला पंचायत सहित मेला समिति के सदस्य मौजूद रहे। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन