Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने गरियाबंद में कुर्सियां खाली, अफसरों पर भड़के मांझी, इधर, विधायकजी पटवारियों को जूता मारने को तैयार बालोद में युवक का हाथ-सिर धड़ से अलग, छात्रा 10वीं क्लास में पढ़ती थी पत्नी के मायके जाने से था नाराज, दो सालियों की गोली मारकर हत्या; वारदात के बाद थाने में सरेंडर ऋचा शर्मा को पंचायत, तो पिंगुआ को वन विभाग की जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट 4 दिन बाद बर्गी डैम की लहरों ने उगले आखिरी 2 शव, 20 साल पुराना था क्रूज डेढ़ साल के मासूम और 4 महिलाओं की मौत, AC ब्लास्ट की आशंका गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने गरियाबंद में कुर्सियां खाली, अफसरों पर भड़के मांझी, इधर, विधायकजी पटवारियों को जूता मारने को तैयार बालोद में युवक का हाथ-सिर धड़ से अलग, छात्रा 10वीं क्लास में पढ़ती थी पत्नी के मायके जाने से था नाराज, दो सालियों की गोली मारकर हत्या; वारदात के बाद थाने में सरेंडर ऋचा शर्मा को पंचायत, तो पिंगुआ को वन विभाग की जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट 4 दिन बाद बर्गी डैम की लहरों ने उगले आखिरी 2 शव, 20 साल पुराना था क्रूज डेढ़ साल के मासूम और 4 महिलाओं की मौत, AC ब्लास्ट की आशंका

: रायपुर नगर निगम का बजट: मेयर एजाज ने पेश किया 1608 करोड़ का बजट, हाईटेक बनेगा रायपुर, विपक्ष ने किया हंगामा

News Desk / Mon, Mar 20, 2023


रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर बजट पेश करते हुए

रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर बजट पेश करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने आज मंगलवार को अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया। रायपुर शहर की स्थानीय सरकार ने वर्ष 2023-24 के लिए रायपुर नगर निगम के संतुलित विकास का रोडमैप तैयार किया है। शहर के विकास के लिए 1 हजार 608 करोड़ का बजट पेश किया गया। बजट पेश करने के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक विधायक कुलदीप जुनेजा और सत्यनारायण शर्मा मौजूद रहे। वहीं महापौर एजाज ढेबर के बजट पेश करने से पहले बीजेपी ने सदन में जोरदार हंगामा किया। बीजेपी ने पीएम आवास योजना को लेकर खूब नारेबाजी की। 

बजट पेश करने से पहले महापौर आकाशवाणी स्थित काली मंदिर पहुंचे। यहां माता का आशीर्वाद लेकर निगम मुख्यालय पहुंचे। इसके बाद गोबर से पेंट किए हुए ब्रीफकेस के साथ निगम भवन पहुंचे। जिस ब्रीफकेस में बजट पेश किया गया, उसमे एक तरफ छत्तीसगढ़ महतारी तो दूसरी तरफ गाय की आकृति थी। वहीं छत्तीसगढ़ का नक्शा और छत्तीसगढ़ महतारी का चित्र था। 

बजट में शहर को मिली ये सौगात
रायपुर शहर के विकास के लिए 1608 करोड़ रुपए का बजट सत्ता पक्ष नें बनाया है। इस बजट में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 2 करोड़ रुपए का बजट रखा गया। वहीं आवास के लिए 39 करोड़ 50 लाख का बजट है। साथ ही इस बजट में युवाओं के रोजगार के लिए 10 करोड़ की लागत से बीपीओ शुरू करने की बात कही गई है। नगर निगम महापौर ने बजट में युवाओं के रोजगार के लिए निगम सरकार बीपीओ की शुरुआत करने की बात कही है। साथ ही शहर में 1 हजार सीटों की महिला आजिविका केन्द्र खोलनें का प्रस्ताव नगर निगम सरकार नें रखा हैं।


रायपुर शहर होगा और हाईटेक
रायपुर नगर निगम बजट में शहर की पानी की समस्या सुलझाने के लिए 150 करोड़ का बजट बनाया है। जिसमें जल भराव से मुक्ती के लिए 18 करोड़ रुपए, सभी वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, शौचालय और लाइट की व्यवस्था के लिए भी 5 करोड़ का बजट तैयार किया। स्वच्छता के लिए विषेश तौर पर 7 करोड़ का बजट का ऐलान किया गया है। साथ ही हर वार्डों में आसरा गृह और चौपाल बनाई जाएंगे। अंडर ग्राउंड केबल कार्य के लिए 5 करोड़ की घोषणा महापौर ने की है तो वहीं शहर के उद्यानों और सुंदरता बढ़ाने के लिए भरपूर राशि देने का वादा किया है। 

शहरी सरकार की बड़ी घोषणाएं
रायपुर नगर निगम के लिए आय के अतिरिक्त स्त्रोत उत्पन्न करने एवं विभिन्न आय सृजित करने वाले परियोजनाओं के वित्तीय प्रबंधन एवं संसाधन पूर्ति हेतु राशि 200 करोड़ रुपए के बाण्ड जारी किए जाएंगे।

बण्ड से प्राप्त राशियों का प्रयोग विभिन्न आय सृजित करने वाले परियोजनाओं में किया जाएगा और इन परियोजनाओं से होने वाली आय का उपयोग बाण्ड के पुनर्भुगतान में होगा। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में हरित आवरण व जैव विविधता विकसित करने हेतु नगर वन योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। इसके अंतर्गत नगरीय निकाय की सीमा के 10 किलो मीटर के भीतर नगरीय वन विकास की अनुमति की परिकल्पना की गई है। 

लघु व्यवसायियों को मिलेगा बढ़ावा
पौनी पसारी व वेंडिंग जोन क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा एवं लघु व्यवसायियों को सुगम व्यवसाय के लिए सहायता दी जाएगी। स्व-सहायता समूहों को आजीविका मूलक कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा एवं गौधन उत्पादों जैसे- पेंट, पुट्टी, गौ-काष्ठ, गौमूत्र आसवन, फिनायल, सजावटी सामानों के निर्माण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर समग्र स्वावलंबन हेतु प्रेरित किया जाएगा।  रायपुर की स्वच्छता व सफाई से हर घर को जोड़ने प्रभावी कार्यक्रम संचालित होंगे।

हर घर से कचरा पृथक्करण व इसके निपटान की सम्पूर्ण व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। अमृत मिशन योजना के साथ ही दिन रात जलापूर्ति योजना को लक्षित अवधि में पूरा करने के साथ ही टैंकर मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवा की पहुंच सुगमता पूर्वक हर घर तक हो सकें, इसके लिए मोहल्ला क्लीनिक व मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का कवरेज बढ़ाया जाएगा।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन