Logo
Breaking News Exclusive
पिता-छोटा भाई भी हत्यारा; दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा, 1 मिनट में 22 फरसे मारे थे अफेयर के शक में कत्ल, पोती बोली- तलवार से गाय-बकरी की तरह काटा दिल्ली MP-MLA कोर्ट ने Rajendra Bharti को माना दोषी; जानिए किस कांड फंसे ? कहता है हत्या कर दी, अब मेरा अंतिम-संस्कार करा दो, मोबाइल टूटने पर मर्डर, पत्नी संग मिलकर घर में दफनाया शव भगाकर ले जा रहा था, विवाद के बाद बॉयफ्रेंड ने मार डाला, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश पंडाल में झूमने लगे महिलाएं-पुरुष, धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदुओं को कटने-बंटने और मिटने नहीं देंगे गरियाबंद में 2 साल में 31 नक्सली ढेर और 29 सरेंडर, पढ़िए लाल सलाम से सन्नाटा तक की कहानी नक्सलबाड़ी से उठी चिंगारी से कैसे फैली खूनी आग, 12 ग्राफिक्स से समझिए लाल गलियारे का काला सच कौन-कौन से बड़े ऑपरेशन, कितने नेताओं-ग्रामीणों की बलि, जानिए कितने साल में खात्मा ? गांव के हर घर में तांत्रिक, बोले- हम मंत्र मारेंगे, हवा में गायब हो जाएगा इंसान, चुनाव में तंत्र कराने आ रहे माननीय पिता-छोटा भाई भी हत्यारा; दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा, 1 मिनट में 22 फरसे मारे थे अफेयर के शक में कत्ल, पोती बोली- तलवार से गाय-बकरी की तरह काटा दिल्ली MP-MLA कोर्ट ने Rajendra Bharti को माना दोषी; जानिए किस कांड फंसे ? कहता है हत्या कर दी, अब मेरा अंतिम-संस्कार करा दो, मोबाइल टूटने पर मर्डर, पत्नी संग मिलकर घर में दफनाया शव भगाकर ले जा रहा था, विवाद के बाद बॉयफ्रेंड ने मार डाला, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश पंडाल में झूमने लगे महिलाएं-पुरुष, धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदुओं को कटने-बंटने और मिटने नहीं देंगे गरियाबंद में 2 साल में 31 नक्सली ढेर और 29 सरेंडर, पढ़िए लाल सलाम से सन्नाटा तक की कहानी नक्सलबाड़ी से उठी चिंगारी से कैसे फैली खूनी आग, 12 ग्राफिक्स से समझिए लाल गलियारे का काला सच कौन-कौन से बड़े ऑपरेशन, कितने नेताओं-ग्रामीणों की बलि, जानिए कितने साल में खात्मा ? गांव के हर घर में तांत्रिक, बोले- हम मंत्र मारेंगे, हवा में गायब हो जाएगा इंसान, चुनाव में तंत्र कराने आ रहे माननीय

: छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट: 8 दिसंबर को बदलेगा मौसम, फिर बढ़ेगी ठंड

MP CG Times / Fri, Dec 6, 2024

Rain alert in 16 districts of Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। 8 दिसंबर को 16 जिलों में बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कोरिया-मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर मुंगेली, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, कांकेर और नारायणपुर में बूंदाबांदी हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते कल (शनिवार) से बस्तर संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, सरगुजा संभाग के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। दंतेवाड़ा के तोकापाल में 7 मिमी बारिश गुरुवार को प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां रात का तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। बस्तर जिले के तोकापाल और दंतेवाड़ा के कटेकल्याण में 7.2 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। बिलासपुर में ठंड गायब...दिन में गर्मी का एहसास गुरुवार को बिलासपुर में मौसम सामान्य रहा। दिनभर मौसम शुष्क रहा, जिससे दोपहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि, रात में हल्की ठंड महसूस हुई, लेकिन दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। पूरी खबर पढ़ें रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम आज भी ठंड से राहत रहेगी। रात के तापमान में कमी आने की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहेगा। पारा इतना ही रहा तो सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक रहेगा। ऐसे में ठंड का एहसास नहीं होगा। यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बने रहने की उम्मीद है। तूफान के गुजर जाने के बाद भी प्रदेश में नमी बनी हुई है। इस वजह से रात के तापमान में गिरावट शुरू नहीं हुई है। गुरुवार को रायपुर में दिन का तापमान 33.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 19.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी राजधानी में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में ज्यादा अंतर आने की संभावना नहीं है। माना एयरपोर्ट पर भी यही स्थिति रही। वहां भी दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। क्या है पश्चिमी विक्षोभ, समझें इससे मौसम में कैसे होता है बदलाव पश्चिमी विक्षोभ भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाकों में सर्दियों के मौसम में आने वाला तूफान है, जो उत्तर, भारत, पाकिस्तान, नेपाल से गुजरते हुए अपने दायरे में आने वाले वायुमंडल की ऊपरी परतों में भूमध्य सागर, आंध्र महासागर और कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी लेकर आता है। इससे मौसम में बदलाव होता है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन