Logo
Breaking News Exclusive
कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार

: पड़ोसी ने महिला को मार डाला: ऑटो चालक के घर में घुसकर किया मां-बेटी पर टंगिया से हमला, युवती की हालत गंभीर

News Desk / Sat, Jan 21, 2023


शैलबाई कुर्रे (फाइल फोटो)

शैलबाई कुर्रे (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार देर शाम एक महिला की उसके ही पड़ोसी ने हत्या कर दी। आरोपी ने घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी पर टंगिया से वार कर दिया। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम पहुंची और मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि उसकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। 

पड़ोसी किसी बात को लेकर कर रहे थे गाली-गलौज
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पेंडारी निवासी मंगलू राम कुर्रे ऑटो चलाता है। उसके पड़ोसी जमुना आनंद के परिवार से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को मंगलूराम रोज की तरह ऑटो चलाने गया था। शाम करीब 6 बजे मंगलू की बेटी सुचित्रा कॉलेज से घर लौटी तो जमुना अनंत के परिवार के लोग किसी बात पर उसकी पत्नी शैलबाई कुर्रे से विवाद और गाली-गलौज कर रहे थे। इस पर दोनों घर के अंदर चले गए। 

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
आरोप है कि तभी जमुना अनंत टंगिया लेकर मंगलूराम के घर में घुस गया। उसने शैलबाई और उसकी बेटी सुचित्रा पर हमला कर दिया। फिर वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों ने देखा तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर में डायल-112 की टीम पहुंची और दोनों को सिम्स लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने शैलबाई को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी बेटी का उपचार जारी है। पुलिस आरोपी को पकड़कर उससे पूछताछ कर रही है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन