Logo
Breaking News Exclusive
MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी' MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'

: होटल में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार: MP में युवती बोली- नौकरी का लालच देकर देह व्यापार में धकेला, पैसे मांगने पर धमकाते थे

MP Jabalpur BJP leader arrested for running a sex racket in a hotel: एमपी के जबलपुर में एक स्थानीय भाजपा नेता अपने साथी के साथ होटल की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहा था। असम की एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने रविवार देर रात गढ़ा क्षेत्र के होटल अतिथि में छापा मारकर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी शीतल दुबे की तलाश की जा रही है।

युवती ने पुलिस को बताया कि वह तीन साल पहले नौकरी की तलाश में जबलपुर आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अतुल और शीतल से हुई। दोनों ने पहले उसे होटल में ठहराया और फिर मोटी कमाई का लालच देकर जबरन देह व्यापार में धकेल दिया।

हर ग्राहक से 2 से 5 हजार रुपए लेते थे

पीड़िता ने बताया कि होटल में आने वाले लोगों को सीधे उसके कमरे में भेजा जाता था। प्रत्येक ग्राहक से 2 से 5 हजार रुपए लिए जाते थे, लेकिन उसे इसमें से बहुत कम पैसे दिए जाते थे। जब भी वह पैसे मांगती तो उसे लालच देकर चुप करा दिया जाता था। कई बार पैसे मांगने पर उसे धमकाया भी जाता था।

4 महीने पहले भागी, अब धमकी मिलने पर पहुंची थाने

लड़की ने बताया कि वह कई बार वहां से जाना चाहती थी, लेकिन दोनों उसे धमकाकर रोक लेते थे। करीब चार महीने पहले वह किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली और किराए के मकान में रहने लगी। पिछले दिनों जब उसने अपना बकाया पैसा मांगा तो अतुल और शीतल ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।

डर के मारे लड़की सीधे गढ़ा थाने पहुंची और पुलिस को पूरी कहानी बताई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए होटल में दबिश दी और अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शीतल दुबे फरार है।

पुलिस सीसीटीवी, रजिस्टर और कॉल डिटेल खंगाल रही

गढ़ा पुलिस होटल के गेस्ट एंट्री रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को शक है कि यह कोई लोकल नेटवर्क नहीं, बल्कि संगठित सेक्स रैकेट है, जो लंबे समय से चल रहा था। आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है, ताकि इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

होटल का मालिक भाजपा नेता है

होटल अतिथि का मालिक अतुल चौरसिया है। वह रानी दुर्गावती मंडल का पूर्व अध्यक्ष रह चुका है। वर्तमान में वह भाजपा कार्यकर्ता है। पुलिस दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। गढ़ा थाना पुलिस होटल के खिलाफ कार्रवाई के लिए जबलपुर कलेक्टर को पत्र लिखने की तैयारी कर रही है।

अन्य शहरों से भी आती थीं लड़कियां

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि असम के अलावा कोलकाता, सिक्किम और रायपुर से भी लड़कियां यहां आती थीं। अभी तक सिर्फ एक लड़की ने पुलिस से शिकायत की है।

पुलिस कार्रवाई से पहले ही होटल में मौजूद लड़कियां गायब हो गई थीं। पीड़िता के मोबाइल से पुलिस को कोई अहम सबूत नहीं मिला है, लेकिन अतुल चौरसिया और शीतल दुबे की कुछ फोटो मिली हैं।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन