Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया

: गरियाबंद में मनाया गया गणतंत्र दिवस: सांसद चुन्नीलाल साहू ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी, देश भक्ति मय सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

MP CG Times / Fri, Jan 26, 2024

गिराश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्य अतिथि साहू ने कलेक्टर दीपक अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित कांबले के साथ परेड का निरीक्षण किया।

इसके बाद साहू ने जनता के नाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया। हर्ष तथा खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़े गये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि साहू द्वारा शहीदों के परिजनों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा तथा देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ ही विभागों ने शासकीय योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकी प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास प्रथम, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गरियाबंद को द्वितीय, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल को तृतीय पुरस्कार मिला। इसी प्रकार झांकी पुरस्कार अंतर्गत जिला पंचायत - विकसित भारत संकल्प यात्रा को पहला, वन विभाग को दूसरा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग- पीएम जनमन को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके अलावा परेड कमांडर एवं सभी प्लाटूनों के कमांडरों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, वनमण्डलाधिकारी मणिवासगन एस, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष लालिमा ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, आम जनता, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली व महाविद्यालयीन छात्र-छात्रायें बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित शासकीय कार्याे में निष्ठापूर्वक दायित्वों के निर्वहन के लिए एनआईसी के उपनिदेशक नेहरू निराला, निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य के लिए तरुण सोनी, गिरीश चन्द्राकर सहित जनसंपर्क विभाग, स्वास्थ्य, जिला पंचायत, शिक्षा, महिला बाल विकास, राजस्व, वन, कृषि, उद्यानिकी, जल संसाधन, आदिवासी विकास विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन