Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: राम मंदिर के गुंबद पर गिरी आकाशीय बिजली: इन जिलों में जमकर बरसे बदरा, जानिए प्रदेश में कब तक पहुंच सकता है मानसून ?

Lightning fell on the dome of Ram temple in Chhattisgarh: रविवार-सोमवार तक छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने की संभावना है। ऐसे में दोपहर बाद प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल गया। रायपुर, दुर्ग में बादल छाए हुए हैं, वहीं मुंगेली और कोंडागांव में बारिश ने लोगों को भिगोया। मुंगेली में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Lightning fell on the dome of Ram temple in Chhattisgarh: वहीं, कोंडागांव में पिछले एक घंटे से मूसलाधार पानी बरस रहा है। इस दौरान निर्माणाधीन प्राचीन राम मंदिर के गुंबद पर बिजली गिरी। इसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, बिजली गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि बस्तर में प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है। यह अगले 3 दिनों में बस्तर पहुंच सकती है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

Lightning fell on the dome of Ram temple in Chhattisgarh: मौसम विभाग के अनुसार पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

मुंगेली: बारिश से तापमान में गिरावट, लेकिन उमस से राहत नहीं

Lightning fell on the dome of Ram temple in Chhattisgarh: जिले में एक महीने तक भीषण गर्मी और लू चलने के बाद गुरुवार को लोरमी इलाके में अचानक मौसम बदला और बारिश हो रही है। जून के दूसरे सप्ताह में हुई इस बारिश से तापमान में मामूली गिरावट आई है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि उमस परेशान कर रही है। Lightning fell on the dome of Ram temple in Chhattisgarh: इलाके का तापमान 43 डिग्री से घटकर 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। वहीं बारिश के कारण बिजली कटौती भी शुरू हो गई है। पिछले एक महीने से अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। इस साल गर्मी ने जिले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नौतपा में मुंगेली जिले का तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

कोंडागांव: मूसलाधार बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

Lightning fell on the dome of Ram temple in Chhattisgarh: कोंडागांव में पिछले एक घंटे से बारिश जारी है। इस दौरान जिले के प्राचीन राम मंदिर के गुंबद पर बिजली गिरी। लोग इसे आस्था से जोड़ रहे हैं। जन सहयोग से 2 करोड़ की लागत से इस मंदिर का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है।

5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं

Lightning fell on the dome of Ram temple in Chhattisgarh: मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी होगी, जिससे चिलचिलाती धूप और गर्मी से और राहत मिलेगी।

पिछले 24 घंटों में हुई बारिश

Lightning fell on the dome of Ram temple in Chhattisgarh: पिछले 24 घंटों के दौरान ओरछा और कवर्धा में 50 मिमी, दरभा और मुंगेली में 30 मिमी, पंडरिया, जगदलपुर और पिथौरा में 20 मिमी, सारंगढ़, लोरमी, पेंड्रा, सहसपुर लोहारा और रायपुर माना में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई।

दिन के तापमान में गिरावट

Lightning fell on the dome of Ram temple in Chhattisgarh: बुधवार को रायपुर के अलावा बिलासपुर, दुर्ग और जगदलपुर में भी दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा। सभी जगहों पर पारा 36 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन