Logo
Breaking News Exclusive
बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की एक युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया 'गे डेटिंग ऐप' वाले पार्टनर को घर लेकर आया, अननेचुरल-सेक्स करने बना रहा दबाव घर जाते समय जंगल में खींचकर ले गए 2 आरोपी, तीसरे को भी बुलाकर दुष्कर्म करवाया ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की एक युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया 'गे डेटिंग ऐप' वाले पार्टनर को घर लेकर आया, अननेचुरल-सेक्स करने बना रहा दबाव घर जाते समय जंगल में खींचकर ले गए 2 आरोपी, तीसरे को भी बुलाकर दुष्कर्म करवाया ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार

: अब छत्तीसगढ़ में दो नई तहसील: राजनांदगांव के कुमरदा और जशपुर के बागबहार के लिए अधिसूचना जारी, CM ने की थी घोषणा

News Desk / Sun, Feb 12, 2023


सीएम भूपेश बघेल

सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छ्त्तीसगढ़वासियों के लिए खुशखबरी है। उन्हें छत्तीसगढ़ में दो नई तहसील की सौगात मिली है। दोनों तहसलीलों के गठन के गठन की रुकावट साफ हो गई है। राजस्व विभाग ने राजनांदगांव जिले के कुमरदा और जशपुर जिले के बागबहार को नई तहसील बनाने का प्रस्ताव दिया है। दोनों तहसीलों को लेकर प्रारंभिक अधिसूचना का प्रकाशन भी हो हो चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते साल भेंट-मुलाकात के दौरान इन तहसीलों के गठन की घोषणा की थी।

इस संबंध में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव अनुराग पांडेय ने एक अधिसूचना भी प्रकाशित कर दी है। इसके मुताबिक राजनांदगांव की छुरिया तहसील का बंटवारा किया जाएगा। इसमें से एक नई तहसील बनेगी, जिसका हेड क्वार्टर कुमरदा में होगा। इसके तहत 99 गांव आएंगे। अधिकारियों का कहना है कि नवम्बर 2022 में भेंट-मुलाकात के दौरान सीएम भूपेश खुज्जी विधानसभा पहुंचे थे। इस दौरान यहां के लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से नई तहसील की मांग की थी। उसके बाद यह घोषणा हुई थी।

इन तहसीलों से बंटवारा
नई तहसील के उत्तर में डोंगरगांव तहसील होगी और दक्षिण में मोहला-मानपुर-चौकी जिले की अंबागढ़ चौकी तहसील होगी। इसके पूर्व की ओर बालोद जिले की डौंडी-लोहारा तहसील और पश्चिम में राजनांदगांव की छुरिया तहसील आएगी। राजनांदगांव जिले में अभी छह तहसीलें राजनांदगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, छुरिया और लाल बहादुर नगर हैं। इस तरह कुमरदा इस जिले की सातवीं तहसील होगी। विभाग ने इस विभाजन की वजह प्रशासनिक विकेंद्रीकरण बताया है। विभाग ने जशपुर जिले में भी प्रशासनिक विकेंद्रीकरण के लिए नई तहसील का प्रस्ताव दिया है। यह नई तहसील पत्थलगांव तहसील का विभाजन करके बनाई जाएगी। इसमें 52 गांव आ रहे हैं, जिसका मुख्यालय बागबहार होगा। यह अभी उप तहसील है।  सके उत्तर में जशपुर की पत्थलगांव तहसील, दक्षिण और पश्चिम में रायगढ़ जिले की लैलुंगा तहसील और पूर्व में जशपुर की फरसाबहार तहसील की सीमाएं होंगी। जशपुर जिले में अभी 9 तहसीलें हैं। इसमें जशपुर, मनोरा, कुनकुरी, दुलदुला, बगीचा, कांसाबेल, सन्ना, पत्थलगांव और फरसबहार शामिल है। 

60 दिनों में मंगाई दावा आपत्ति 
राजस्व विभाग ने तहसील बनाने की प्रक्रिया के तहत राजपत्र में अधिसूचना का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया है। विभाग ने दावा, आपत्ति और सुझाव मंगाए हैं। दावा-आपत्ति अथवा सुझाव लिखित रूप से 60 दिनों के भीतर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय-महानदी भवन, नवा रायपुर को भेजा जाना है। 60 दिन बीत जाने के बाद इन दावा-आपत्तियों अथवा प्रस्ताव पर विचार होगा।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन