: Honor Magic 6 Lite Launched with 108MP Camera Free Offers Get HONOR Pad X8 Tablet and 12 Month Screen Replacement
MP CG Times / Thu, Jan 11, 2024
Honor Magic 6 Lite की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Honor Magic 6 Lite के 8/256G स्टोरेज वेरिएंट की यूके में कीमत £349.99 (लगभग 37,019 रुपये) है। यह फोन Midnight Black, Emerald Green और Sunrise Orange जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ध्यान देने वाली बात यह है कि सनराइज ऑरेंज वर्जन में एक यूनीक वीगन लैदर की फिनिश है, जबकि अन्य दो मैट फिनिश के साथ आते हैं। लिमिटेड पीरियड के लिए ऑनर खरीदारी पर £99.99 (लगभग 10,577 रुपये) की कीमत वाला HONOR Pad X8 फ्री और 12 महीने के लिए फ्री स्क्रीन सिक्योरिटी कवरेज की पेशकश कर रहा है।
Honor Magic 6 Lite के स्पेसिफिकेशंस
Honor Magic 6 Lite में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC पर काम करता है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में 5300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 35W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Honor का दावा है कि बैटरी 1000 रिचार्ज साइकल तक चल सकती है। Magic 6 Lite एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MagicOS 7.2 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Honor Magic 6 Lite के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Magic 6 Lite के फ्रेम, डिस्प्ले और इंटरनल कंपोनेंट्स के लिए 5-स्टार SGS सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। इसमें HONOR का अल्ट्रा-बाउंस एंटी-बाउंस ड्रॉप प्रोटेक्शन भी है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.6mm, चौड़ाई 75.5mm, मोटाई 7.98mm और वजन 185 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो की लेटेस्ट खबरें hindi.gadgets 360 पर और हमारे CES 2024 पेज पर देखें
संबंधित ख़बरें
[ad_2]
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन