Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: गरियाबंद कांग्रेस BREAKING: प्रदेश सचिव ने दिया इस्तीफा, एक और रिजाइन लेटर तैयार, इधर जनक ध्रुव का हुआ जोरदार स्वागत, पढ़िए गुटबाजी की सीक्रेट कहानी

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के बिंद्रानवागढ़ में प्रत्याशी घोषित होते ही अब इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। टिकट को लेकर कांग्रेस नेताओं में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। पार्टी प्रदेश सचिव ने इस्तीफा दे दिया है, जबकि इधर देवभोग पहुंचने पर कांग्रेस प्रत्याशी जनक ध्रुव का जोरदार स्वागत हुआ है। कहा जा रहा है कि एक और इस्तीफा तैयार है, जो जल्द पार्टी नेताओं तक पहुंच जाएगा।

पुजारी का इस्तीफा, धनसिंह होल्ड दरअसल, प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कांग्रेस नेताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है. कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद देवभोग पहुंचे जनक ध्रुव का जोरदार स्वागत हुआ. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि इस बार बिंद्रानवागढ़ कांग्रेस को झोली में होगी. इधर बाहरी प्रत्याशी थोपने का आरोप लगा कांग्रेस प्रदेश सचिव सेवन पुजारी ने अपना इस्तीफा दे दिया है. नाराज आदिवासी नेता धनसिंह मरकाम भी जल्द कांग्रेस से इस्तीफा देंगे. जनक के समर्थन में लगे नारे कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद गुरुवार को जनक ध्रुव पहली बार देवभोग पहुंचे. यहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर जनक के समर्थन में जोरदार नारे लगाए. जमकर आतिशबाजी भी हुई. इस दौरान जनक ध्रुव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद मेरे पर बना रहेगा. कांग्रेस की भूपेश सरकार ने 5 साल में हर वर्ग के लिए जो काम किया है, भाजपा ने 15 साल में नहीं किया था. बिंद्रानवागढ़ को कांग्रेस की झोली में डालने का दावा इस बार जनता का पूरा आशीर्वाद मेरे पर है. कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर जनक ने इस बार अपनी जीत का दावा किया है. 2013 के चुनाव में जनक का सामना भाजपा के गोवर्धन मांझी से ही था, लेकिन इस पर आत्मविश्वास से लबरेज जनक ध्रुव ने बिंद्रानवागढ़ को कांग्रेस की झोली में डालने का दावा किया है. बाहरी प्रत्याशी का आरोप लगा कांग्रेस प्रदेश सचिव ने दिया इस्तीफा वहीं, कांग्रेस प्रदेश सचिव सेवन सिंह पुजारी ने आज प्रदेश अध्यक्ष को अपने सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. पूजारी ने बताया कि 1980 में पार्टी ज्वाइन करने के बाद पूरी निष्ठा से पार्टी का काम करते आ रहे हैं। दरी बिछाने से लेकर झंडा उठाया, 1985 से अब तक लगातार पंचायत प्रतिनिधि चुने जा रहे हैं। प्रत्याशी लायक कोई स्थानीय नेता नहीं मिला 3 बार कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया, इस बार प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी भी संभाली, लेकिन पार्टी ने मुझे प्रत्याशी के लायक नहीं समझा. सेवन पुजारी ने आरोप लगाया कि बिंद्रानवागढ़ में कांग्रेस को प्रत्याशी लायक कोई स्थानीय नेता नहीं मिला। इस बार भी बाहरी प्रत्याशी थोपा गया है। इसलिए अपने सदस्यता से इस्तीफा देने की बात कह रहे। कांग्रेसी नेताओं में भारी नाराजगी इधर, वरिष्ठ आदिवासी कांग्रेस नेता धनसिंह मरकाम भी नाराज है. मरकाम ने भी बाहरी प्रत्याशी थोपने का आरोप लगाया है. उन्होंने 23 अक्टूबर को जिला अध्यक्ष के सामने इस्तीफा देने के बाद नमांकन फार्म लाकर निर्दलीय लड़ने की बात कही है. मरकाम ने कहा कि, गरियाबंद ब्लॉक में अमाद गोड समाज से आने वाले कांग्रेसी नेताओं में भारी नाराजगी देखी गई है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन