Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: 'भूपेश सरकार ने ठगा, प्यासा रह गया सुपेबेड़ा': कांग्रेस पर गरजे गोवर्धन माझी, बोले- किडनी पीड़ितों को नहीं मिला तेल नदी का पानी, 36 गांवों में मांगे वोट

MP CG Times / Sun, Oct 29, 2023

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के देवभोग में बीजेपी प्रत्याशी गोवर्धन माझी ने बाइक रैली निकालकर जन संपर्क किया। इस दौरान भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पांच साल में कांग्रेस की सरकार ने बिंद्रानवागढ़ की उपेक्षा की। किडनी पीड़ितों को तेल नदी का पानी नहीं मिला। किडनी पीड़ित गांव प्यासा रह गया। दरअसल, बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इसी कड़ी में भाजपा प्रत्याशी गोवर्धन मांझी ने समर्थकों के साथ देवभोग ब्लॉक के नदी पार स्थित 36 गांवों में बाइक रैली निकालकर समर्थन मांगा। आशीर्वाद के बदौलत भाजपा की जीत होगी रैली देवभोग से निकल कर कोदोबेड़ा, माड़ागांव, अमाड़, बरही, सुकलीभाठा , झखरपारा होते हुए झिरिपानी पहुंची। गांव-गांव में लोगों ने रैली का स्वागत किया।भाजपाईयों ने दावा किया है कि हर बार की तरह इस बार भी बिंद्रानवागढ़ में जनता का भरपूर समर्थन और उनके आशीर्वाद के बदौलत भाजपा की जीत होगी। कमीशन खोरी करने सड़कों का मरम्मत की गई भाजपा प्रत्याशी गोवर्धन मांझी ने कहा कि पिछले पांच साल में बिंद्रानवागढ़ का सरकार ने उपेक्षा किया। भाजपा सरकार ने सड़को का जाल बिछाया था। मरम्मत कराने की बारी आई तो कांग्रेस ने कमीशन खोरी कर लिया। जर्जर सड़कों से रैली निकली है। जगह-जगह उखड़े सड़क और मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीण कांग्रेस सरकार के उपेक्षा का प्रमाण है। प्यासा रह गया सुपेबेड़ा सुपेबेड़ा में किडनी पीड़ितों का बेहतर इलाज और पीड़ितों को मुआवजा देने का काम भाजपा ने किया। कांग्रेस की बारी आई तो पीड़ित परिवार को रोजगार देने के उस मुद्दे को भूल गए, जिसे वो विपक्ष में रह कर उठाया करते थे। सरकार बनते ही तेल नदी का पानी देंगे बोले थे, लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी सुपेबेड़ा के लोगों को साफ पानी नहीं मिला। बेरोजगार, कर्मचारी, युवा और महिला सभी वर्गों को कांग्रेस के भूपेश सरकार ने ठगा है। माली समाज बोला हम भाजपा के साथ भाजपा की इस रैली में बड़ी संख्या में माली समाज के लोग उपस्थित होकर कांग्रेस के उस दावे को भी खारिज कर दिया, जिसमें समाज का संपूर्ण समर्थन का दावा किया जाता रहा है। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि वे हमेशा भाजपा के परिवार के सदस्य की तरह हैं। हमेशा उनका समर्थन भाजपा को रहेगा। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन