Logo
Breaking News Exclusive
आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें Devbhog अस्पताल ने बचाई जिंदगियां, Normal Delivery से लेकर High-Risk Case तक आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें Devbhog अस्पताल ने बचाई जिंदगियां, Normal Delivery से लेकर High-Risk Case तक

: बीजेपी नेताओं के बीच हाथापाई: चाय पीते समय उंगली दिखाकर बात करने पर विवाद, वीडियो हुआ वायरल

Fight between BJP leaders in Kanker: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले को दो भाजपा नेता के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो भानुप्रतापपुर के एक होटल की बताई जा रही है। जहां चाय पीते समय दोनों नेताओं के बीच तीखी बहश शुरू हुई और उंगली दिखा रहे नेता की हाथ पकड़कर धक्का मुक्की करते नजर आ रहे हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही नेताओं के बीच मनमुटाव सामने आने लगा है। वायरल वीडियो में जिले के भाजयुमो अध्यक्ष राजा पांडे और भानुप्रतापपुर मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान नजर आ रहे हैं। जिसमें भाजयुमो अध्यक्ष राजा पांडे भाजपा मंडल अध्यक्ष का हाथ मरोड़ते नजर आ रहे है। जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर के आजाद होटल में भाजपा के नेताओं की आपसी मनमुटाव दूर करने चर्चा की जा रही थी। इसी दौरान मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान को भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा पांडे ने उंगली दिखा दी। जिससे नरोत्तम चौहान नाराज हो गए। दोनों के बीच हुई धक्कामुक्की नरोत्तम चौहान ने राजा पांडे को उंगली दिखा कर बात करने से मना करने पर भाजयुमो अध्यक्ष राजा पांडे नरोत्तम चौहान का हाथ मरोड़ते नजर आ रहे है। जिसके बाद दोनों भाजपा नेता एक दूसरे का हाथ पकड़े धक्कामुक्की करते है। जिसे बैठक में मौजूद भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल राठौड़ और अन्य लोगों द्वारा दोनों नेताओं को लड़ने से रोकते दिखाई दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा संगठन में दिखी फूट प्रदेश की सत्ता में वापस काबिज होने के भाजपा लोकसभा की सभी सीटों को जीतने का दावा कर रही है। वही लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा संगठन में नेताओं के बीच का आपसी कलह खुलकर सामने आ रहा है। जिससे भाजपा में फूट नजर आ रही है। बीते वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में जिले की तीन विधानसभा सीटों में भाजपा ने दो सीटों पर जीत हासिल किया था। वही भानुप्रतापपुर सीट में हार का सामना करना पड़ा था। इसी भानुप्रतापपुर के दो भाजपा नेता आपस में लड़ते नजर आ रहे। जिसमें भाजपा नेताओं का आपसी कलह खुलकर दिखाई दे रहा है। संगठन में फूट नहीं है, दोनों नेताओं से बैठकर चर्चा करूंगा- जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा कि वायरल वीडियो और घटना की जानकारी नहीं है। संगठन में कोई फूट नहीं है। सुकमा से लौट रहा हूं आने के बाद दोनों नेताओं से चर्चा करूंगा। देखें VIDEO  [video width="480" height="848" mp4="https://mpcgtimes.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240119-WA0019.mp4"][/video] Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन