Logo
Breaking News Exclusive
ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार विमान में सवार थे पूर्व CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई दिग्गज, जानिए वजह गरियाबंद में पीट-पीटकर मार डाला, शवों को बोरे में भरा, जानिए कैसे धराए कातिल ? TI पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई, जबरन लिखवाया झूठा बयान 50 लाख का 38 तोला सोना और स्कॉर्पियो जब्त, सूने मकानों को बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार विमान में सवार थे पूर्व CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई दिग्गज, जानिए वजह गरियाबंद में पीट-पीटकर मार डाला, शवों को बोरे में भरा, जानिए कैसे धराए कातिल ? TI पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई, जबरन लिखवाया झूठा बयान 50 लाख का 38 तोला सोना और स्कॉर्पियो जब्त, सूने मकानों को बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार

: नदी में मिला किसान का शव: दो दिन पहले घर से बिना बताए निकला था, डूबने से मौत होने की आशंका, मेकाज भेजी डेडबॉडी

News Desk / Tue, Mar 21, 2023


जिला अस्पताल में पीएम न होने से परिजन हो रहे परेशान।

जिला अस्पताल में पीएम न होने से परिजन हो रहे परेशान। - फोटो : संवाद

विस्तार

जगदलपुर के कोंडागांव जिले के तेलगा कुटुलपारा में रहने वाले किसान का शव मंगलवार की दोपहर को नदी में उतराता हुआ देखा गया। जिसके बाद शव को पुलिस जिला अस्पताल ले गई। जहां, शव को रात भर अस्पताल में रखने के बाद सुबह पीएम न होने की बात कहते हुए वहां से 75 किमी दूर जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। 

मृतक के बेटे ने बताया की उसके पिता चैतराम सोढ़ी 50 वर्ष रविवार की सुबह घर में बिना बताए काम से निकल गए। जिसके बाद वापस लौट कर नहीं आये। परिजनों को लगा कि हर बार की तरह ही किसी रिश्तेदार के घर में गए होंगे। मंगलवार को घर के पास रहने वाली एक महिला छेरीबेड़ा नदी में महुआ सुखाने के लिए गई। जहां नदी में शव को उतराते हुए देखा। जिसकी गांव के लोगों को सूचना दी। गांव के लोगों ने पहचान के बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी। 

जिसके बाद शव को जिला अस्पताल कोंडागांव ले जाया गया। कोंडागांव जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने शव को रातभर रखने के बाद सुबह पीएम मेकाज में करवाने की हिदायत दी। जिसके बाद परिजनों के साथ ही पुलिस अधिकारियों की टीम कोंडागांव से 75 किमी दूर मेकाज में मृतक के शव का पीएम करवाने निकली। मृतक के रिश्तेदार सोनाधर का कहना है कि चिकित्सकों ने बिना बताए ही शव को मेकाज भेज दिया। जिससे परिजनों को बहुत दिक्कत हो रही है।

इस मामले में कोंडागांव जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर आरसी ठाकुर का कहना था की दो दिनों तक शव पानी में रहने के कारण काफी सड़ गया था। जिसके कारण यहां के चिकित्सकों ने अपनी रिपोर्ट देने में असमर्थता जाहिर की। इसके अलावा शव का पीएम फोरेंसिक चिकित्सकों के द्वारा किया जाएगा। पीएम मेकाज में किया जाए, इसलिए जगदलपुर भिजवाया गया है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन