Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: कांस्टेबल निकला शराब तस्कर: पैसे देकर दूसरों से करवाता था सप्लाई, भनक लगते ही ड्यूटी छोड़ भागा

Constable was smuggling liquor in Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सकरी थाने में पदस्थ कांस्टेबल नीलकमल राजपूत देशी शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार में सवार दो लोगों को पकड़ा तो पूछताछ में उसका नाम सामने आया। कार में 480 क्वार्टर देशी शराब, कांस्टेबल की वर्दी और आईडी कार्ड मिला। उधर, कांस्टेबल को जैसे ही इसकी जानकारी हुई वह पेट्रोलिंग वाहन छोड़कर भाग गया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। सरकंडा थाने के मोपका चौकी प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि रविवार रात पुलिस को देशी शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। उन्होंने अपनी टीम के साथ मोपका चौक पर घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने चिल्हाटी मोड़ की ओर से आ रही कार को रोका। छत्तीसगढ़ में मां-बेटी को मारकर जलाई लाश: महिला के बॉयफ्रेंड ने खेला खूनी खेल, जानिए किस डिमांड में बना कुल्हाड़ी किलर ? पुलिस ने कार में सवार बलराम यादव (51) निवासी कंसा चौक, टिकरापारा और नवीन बोले उर्फ ​​भज्जी (34) निवासी गुरुनानक स्कूल, दयालबंद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान कार से 5 बोरियों में 480 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार और शराब दोनों को जब्त कर लिया है। पूछताछ में बताया आरक्षक का नाम पुलिस पूछताछ में आरोपी नवीन ने बताया कि वह सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक नीलकमल राजपूत के निर्देश पर शराब लेकर आ रहा था। चौकी प्रभारी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। छत्तीसगढ़ में जमीन के नीचे मौत का जाल: बारूद और टाइमर बम के साथ पकड़े गए मौत के सौदागर, जानिए कौन हैं जुर्म के मास्टरमाइंड ? इसी बीच आरक्षक नीलकमल को शराब पकड़े जाने की भनक लग गई। वह सकरी थाने में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर था। जिसके बाद वह गाड़ी छोड़कर वहां से भाग गया। अब पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है। मुंगेली स्थित उसके घर पर भी दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। अलग-अलग दुकानों से खरीदी थी शराब आरोपी नवीन उर्फ ​​भज्जी ने बताया कि वह नाश्ते की दुकान में काम करता है। इस दौरान वह दिनभर धीरे-धीरे शराब खरीदता और जमा करता है। इसके बाद रात में शराब बेच देता था। आरक्षक नीलकमल ने उसे 45 हजार रुपए देकर शराब लाने को कहा था। उसने उन्हीं पैसों से अलग-अलग दुकानों से शराब खरीदी। वह शराब को कांस्टेबल को देने जा रहा था। कार में पुलिस की वर्दी और बैंक पासबुक मिली कार की तलाशी लेने पर पुलिस को पुलिस की वर्दी, एक प्लास्टिक का डिब्बा, पुलिस लिखी प्लेट, कांस्टेबल का बैंक खाता, चेक बुक, कांस्टेबल का आईडी कार्ड, डेबिट कार्ड और गैस कार्ड मिला। इसके अलावा कांस्टेबल ने एसपी को एक आवेदन लिखा था। जिसमें उसने तखतपुर थाने से सकरी थाने में तबादले के लिए आवेदन दिया था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन