Logo
Breaking News Exclusive
कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार

: छत्तीसगढ़ में रद्द हो सकती है आरक्षक भर्ती: गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- सभी जगहों पर होगी जांच, गड़बड़ी मिलने पर करेंगे कैंसिल

Constable recruitment may be cancelled in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 5 हजार 967 पदों पर कांस्टेबलों की सीधी भर्ती की जा रही है। राजनांदगांव में अनियमितताओं के चलते 528 पदों की भर्ती निरस्त कर दी गई है। अनियमितताओं में फंसे एक पुलिसकर्मी ने आत्महत्या भी कर ली थी।

Constable recruitment may be cancelled in Chhattisgarh: अब इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अन्य जगहों पर भी भर्ती की जांच की जाएगी। जहां भी अनियमितताएं पाई जाएंगी, वहां भर्ती निरस्त की जाएगी। रायपुर में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि एक भी जुगाड़ चयन नहीं होगा। सभी चयन शुचिता के साथ किए जाएंगे। साथ ही कांग्रेस के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि इन लोगों को अपनी भर्ती प्रक्रिया पर ध्यान देना चाहिए। Constable recruitment may be cancelled in Chhattisgarh: पीएससी घोटाले में और कितने लोग जेल के अंदर जाएंगे, इस पर ध्यान देना चाहिए। शराब घोटाला, कोयला घोटाला में लोग अंदर हैं, इन बातों पर ध्यान देना चाहिए। राजनांदगांव की भर्ती में क्या हुआ? सीएम साय के निर्देश पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने राजनांदगांव पुलिस भर्ती को निरस्त कर दिया है। दुर्ग आईजी दीपक कुमार झा ने जांच के लिए एसआईटी टीम गठित की है। भर्ती में करीब 3 हजार अभ्यर्थियों के अंकों की गलत एंट्री की गई है। इस मामले में अब तक एक अभ्यर्थी और 4 कांस्टेबल समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। Constable recruitment may be cancelled in Chhattisgarh: संदिग्धों के व्हाट्सएप और मोबाइल की जांच की जा रही है। भर्ती रद्द होने पर कांग्रेस ने कहा कि जिसने शिकायत की, उसे ही जेल में डाल दिया गया। घोटाला हुआ है, धोखाधड़ी हुई है, युवाओं के हक को बेचा गया है। अभ्यर्थी, कंपनी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर गृहमंत्री ने कहा कि धोखाधड़ी करने वाले अभ्यर्थी, कंपनी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस पूरी घटना से सबक लेते हुए अन्य जगहों पर भी ऐसी जांच कराई जाएगी। हर चयन योग्यता के आधार पर होगा। आपको दोबारा मौका मिलेगा, यही आप कर सकते हैं गृहमंत्री विजय शर्मा से जब पूछा गया कि कुछ लोगों की गलती की वजह से दूसरे अभ्यर्थी परेशान हो रहे हैं, उनका क्या होगा। जवाब में उन्होंने कहा कि दूसरे लोगों को मौका मिलेगा, उन्हें दोबारा मौका मिलेगा और वे दोबारा प्रदर्शन कर सकेंगे। Constable recruitment may be cancelled in Chhattisgarh: इसमें यही एक रास्ता है। आप मुझसे कहेंगे कि जिन चार लोगों ने गलती की है, उन्हें चुनकर हटा दें और बाकी को सुधार दें, यह संभव नहीं है। जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। आरक्षक अनिल रत्नाकर ने की है आत्महत्या मामले से जुड़े आरक्षक अनिल रत्नाकर ने 21 दिसंबर को लालबाग थाना क्षेत्र में रामपुर रोड से 1 किलोमीटर अंदर पेड़ पर फांसी लगा ली थी। आरक्षक का नाम अनिल रत्नाकर (25 वर्ष) था। वह खैरागढ़ पुलिस में पदस्थ था और फिजिकल टेस्ट प्रक्रिया की निगरानी में लगा था। अनिल सरायपाली बसना का रहने वाला था और उस पर भर्ती में लेन-देन का भी आरोप था। आरक्षक अनिल रत्नाकर ने अपनी हथेली पर सुसाइड नोट में लिखा था कि, 'आरक्षक भर्ती में कर्मचारी को फंसाया जा रहा है, अधिकारी को बचाया जा रहा है। इसमें सभी शामिल हैं।' भूपेश बघेल ने शेयर किया आरक्षक की हथेली का वीडियो वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक्स पोस्ट पर मृतक आरक्षक अनिल रत्नाकर की हथेली का वीडियो शेयर किया है। सीएम विष्णुदेव साय को टैग करते हुए बघेल ने लिखा है- कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है। अफसरों को बचाया जा रहा है। निश्चित रूप से भ्रष्टाचार हुआ है। अफसरों की भी इसमें भूमिका है। अब उच्चस्तरीय जांच जरूरी है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन