Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: Congress: 2024 के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने दिया नया नारा, मनमोहन सरकार फॉर्मूले पर एकजुट होगा विपक्ष

News Desk / Fri, Feb 24, 2023


Congress President Mallikarjun Kharge

Congress President Mallikarjun Kharge - फोटो : Agency

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी में चल रहे कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस का नया नारा दिया है। उन्होंने नया नारा देते हुए कहा कि 'सेवा, संघर्ष, बलिदान सबसे पहले हिंदुस्तान' ही अब पार्टी का नारा होगा। उन्होंने मिशन 2023-24 के लिए सभी विपक्षी दलों के एकजुट होने की बात कही। दूसरी तरफ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में राजनीति से रिटायरमेंट का इशारा कर दिया। सोनिया ने संबोधन में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही मेरी राजनीतिक पारी अब अंतिम पड़ाव पर है।

अधिवेशन में कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, हम सभी उस गौरवशाली विरासत की नुमाइंदगी कर रहे हैं, जिसे महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सरोजिनी नायडू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अपने समर्पण से सींचा है। आज हर कांग्रेसी को, हर देशवासियों को आगे बढ़कर ये कहना होगा कि 'सेवा, संघर्ष और बलिदान सबसे पहले हिंदुस्तान'। ये हमारा नारा होगा। आज देश को इसकी जरूरत है क्योंकि भारत कठिन दौर से गुजर रहा है।

भाजपा आरएसएस के खिलाफ एकजुट हो सभी दल

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संबोधन में विपक्षी एकजुटता की भी बात भी की। उन्होंने कहा, 2023 और 2024 में हमारा एजेंडा साफ है। हम देश के मुद्दों पर संघर्ष भी करेंगे, कुर्बानी भी देंगे और संबल और संपन्न राज की स्थापना करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। 2004 से 2014 के बीच यूपीए गठबंधन में समान विचारधारा वाले कई दल हमारे सहयोगी थे। 10 साल हमारी सरकार कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को सामने रख चलती थी। आज फिर से उसी गठबंधन को और मजबूती देने की जरूरत है। वे तमाम दल जो भाजपा-आरएसएस के खिलाफ हैं, हम उन्हें भी अपने साथ लेने को तैयार है।  


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन