Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: Chhattisgarh: रायपुर एम्स में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के लिए बना ये भवन, सीएम भूपेश ने किया लोकार्पण

News Desk / Sat, Mar 4, 2023


सीएम भूपेश बघेल

सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीएम भूपेश बघेल ने रविवार को राजधानी रायपुर में एम्स के समीप टाटीबंध में श्रीगहोई वैश्य समाज रायपुर की ओर से बनवाए गए नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त को नमन करते हुए कहा की एम्स में मरीजों के इलाज के दौरान मरीजों और उनके परिजनों के रुकने की व्यवस्था के लिए समाज द्वारा यह भवन बनवाया गया है। श्रीगहोई वैश्य समाज रायपुर ने सेवाभाव से यह बहुत ही प्रशंसनीय और पुनीत कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आप सबको नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की बधाई देता हूँ। सामाजिक भवनों, धर्मशालाओं में समाज के उत्थान और विकास की चर्चाएं भी होती हैं, दूसरे समाज के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ के बाहर दूसरे राज्यों से आने वाले मरीजों के लिए यह भवन काफी उपयोगी होगा। कई बार इलाज के लिए काफी समय के लिए रुकना पड़ता है, ऐसे में इस भवन के माध्यम से मरीजों और उनके परिजनों की रुकने की समस्या का समाधान हो सकेगा और उन्हें काफी राहत प्रदान करेगा। अस्पताल के मरीजों के लिए आप कमरे उपलब्ध कराएंगे, इस कार्य को मरीज और उनके परिजन कभी नहीं भुला पाएंगे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज का यह कार्य उच्च कोटि की मानव सेवा है। समाज द्वारा नया रायपुर में सामाजिक भवन के लिए जमीन की मांग पर उन्होंने कहा कि कोई भी समाज जिसके पास जमीन नहीं है, उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए निर्धारित राशि देने पर भू खण्ड दिया जा रहा है। कलेक्टर गाइडलाइन को भी हमने 30 प्रतिशत कम कर दिया है। श्री बघेल ने कहा कि समाज के नाम से जमीन की रजिस्ट्री करा लें ,भवन बनाने के लिए सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सामाजिक भवनों, धर्मशालाओं में समाज के उत्थान और विकास की चर्चाएं होती हैं, दूसरे समाज को भी अवसर मिलता है। आपने जो भवन बनाया है, वो सेवाभाव से निर्मित किया है। आपने ऐसे समय में भवन बनाया है, जिसकी आज बेहद जरूरत है।


मरीजों और परिजनों के रुकने के लिए बना भवन 
उन्होंने कहा कि इस भवन का निर्माण एम्स के बगल में हुआ है। मरीजों और परिजनों के रुकने के लिए यह भवन बनाया गया है। बेहद पुनीत कार्य है यह। अस्पताल के मरीजों के लिए आप कमरे उपलब्ध कराएंगे, इस कार्य को कभी नहीं भुलाया जा सकता।सीएम ने समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नये राजधानी में जमीन की मांग की है, हमारी नीति है कि कोई भी समाज जिसके पास जमीन नहीं है, हम 10% में दे रहे हैं।

'कलेक्टर गाइडलाइन को हमने 30% कम किया'
सीएम ने कहा कि कलेक्टर गाइडलाइन को हमने 30% कम कर दिया है। अब आपको 100 रुपए की संपत्ति में 10.50 रुपए बस देना है। पूरे प्रदेश में हम सभी समाजों को भूखंड उपलब्ध करा रहे हैं, क्लेक्टर स्तर पर आपको जमीन मिल जाएगी। जिस दिन आपका भू-खंड मिल जाएगा उस दिन मैं आपकी संख्या और आवश्यकतानुसार राशि प्रदान कर दूंगा। आप सभी को नमन करते हुए मैं बहुत पुनीत कार्य के लिए पूरे समाज को ह्रदय से धन्यवाद देता हूं।


नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कार्यक्रम का अध्यक्षता की। विशेष अतिथि के रूप में सांसद श्री सुनील सोनी, संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर महापौर एजाज ढेबर भी उपस्थित थे। गहोई समाज के अध्यक्ष अशोक बानी ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधायुक्त यह भवन विशेष रूप से एम्स रायपुर के मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए बनाया गया है। सचिव संजय गुप्ता व कोषाध्यक्ष पंकज सरावगी ने बताया कि भवन के लोकार्पण समारोह में समाज के विभिन्न स्थानों से समाज के लोग एकत्रित हुए हैं।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन