Logo
Breaking News Exclusive
बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया 'गे डेटिंग ऐप' वाले पार्टनर को घर लेकर आया, अननेचुरल-सेक्स करने बना रहा दबाव घर जाते समय जंगल में खींचकर ले गए 2 आरोपी, तीसरे को भी बुलाकर दुष्कर्म करवाया ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया 'गे डेटिंग ऐप' वाले पार्टनर को घर लेकर आया, अननेचुरल-सेक्स करने बना रहा दबाव घर जाते समय जंगल में खींचकर ले गए 2 आरोपी, तीसरे को भी बुलाकर दुष्कर्म करवाया ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार

: छत्तीसगढ़ का पहला 'मिलेट ऑन व्हील्स' कैफे : सीएम भूपेश ने दिखाई हरी झंडी; नवा रायपुर में बनेगा कबीर संस्थान

News Desk / Fri, Feb 3, 2023


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के पहले मोबाइल मिलेट कैफे 'मिलेट ऑन व्हील्स' का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया। इस चलते-फिरते कैफे के जरिए लोगों को रागी, कोदो, कुटकी से बने लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने रागी से बना केक काटा। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे मिलेट के उपभोग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने नवा रायपुर में विश्व स्तरीय कबीर संस्थान बनाने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री शनिवार को रायगढ़ के खरसिया दौरे पर पहुंचे थे। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खरसिया में पंथश्री हुजूर मुकुंदमणिनाम साहेब स्मृति महोत्सव और  एकोत्तरी चौका आरती महायज्ञ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, कबीर साहब ने आज से 600 साल पहले जो सीख दी थी, वे आज भी उतने ही प्रासंगिक और समाज को दिशा दिखाने वाली है। इसलिए उनके मानने वाले देश-विदेश में फैले हुए हैं। उन्होंने कहा कि गुरुओं का हमारे जीवन में ईश्वर के समकक्ष स्थान होता है। कबीरदास जी ने स्वयं अपने दोहे में कहा है कि जब गुरु और गोविंद (ईश्वर) दोनों एक साथ मिले तो पहले गुरुओं के चरण स्पर्श करें क्योंकि उन्होंने ही हमारा ईश्वर से परिचय करवाया है। 

इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने नवा रायपुर में विश्व स्तरीय कबीर संस्थान के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसे संस्थान का निर्माण करेंगे, जहां एक ही स्थान पर कबीर स्मारक के साथ संग्रहालय और शोध पीठ भी होगा। मुख्यमंत्री बघेल ने कबीर संस्थान ट्रस्ट खरसिया की मांग पर उन्हें आवेदन की हुई भूमि उपलब्ध करवाने के निर्देश कलेक्टर को दिए हैं। कार्यक्रम को विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी संबोधित किया। आचार्यगद्दी श्री कबीर-धर्म स्थान खरसिया कबीरपंथ की गौरवशाली धर्मदासीय परम्परा की सबसे बड़ी गद्दी है। 

इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पहले मिलेट कैफे की शुरुआत की। इसमें रागी, कोदो, कुटकी से बने व्यंजन परोसे जाएंगे। इसे अनुभव महिला समूह संचालित करेगा। इस मोबाइल मिलेट कैफे में रागी का चीला, डोसा, मिलेट्स पराठा, इडली, मिलेट्स मंचूरियन, पिज्जा, कोदो की बिरयानी और कुकीज जैसे पकवान चखने को मिलेंगे। मोटे अनाजों के उत्पादन और उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर मिलेट मिशन चलाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साल 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट ईयर के रूप में मनाया जा रहा है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन