Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: CM ने की राज्यपाल से मुलाकात: भूपेश ने कहा- आरक्षण पर जल्द हो निर्णय, राजनीति अपनी जगह, राज्यहित में लें फैसला

News Desk / Sat, Mar 11, 2023


सीएम भूूपेश बघेल ने की राज्यपाल से मुलाकात

सीएम भूूपेश बघेल ने की राज्यपाल से मुलाकात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रविवार को राजभवन में नए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की। बैठक में  राज्यहित से जुड़े  विषयों पर चर्चा  की गई। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि आज राज्यपाल से मुलाकात हुई, जिसमें चार-पांच बिल पर चर्चा हुई है। शिक्षा कानून जैसे बिल पर संशोधन के लिए चर्चा हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जिन  बिलों पर चर्चा हुई है उनमें यूनिवर्सिटी संशोधन बिल में अतिरिक्त लाइन जोड़ा गया है। पत्रकारों की डिमांड और राज्य मंत्रिमंडल की अनुशंसा से दूसरा पत्रकारिता विश्वविद्यालय से जुड़ा हुआ मामला है। जुआ सट्टा कानून के विषय में और चौथा सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश में आरक्षण का बिल जो लंबे समय से रुका हुआ है उस पर चर्चा हुई है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आरक्षण बिल रुकने से प्रदेश में छात्र छात्राओं को उसका लाभ मिलना चाहिए। वह उससे वंचित है प्रदेश में सरकारी भर्तियां अब तक रुकी हुई हैं। वह जल्द से जल्द सरकार को शुरू करना है, जिसको लेकर राज्यपाल से आग्रह किया गया है यह बिल विधानसभा से पारित हो चुका है, जिसको लेकर उनसे आग्रह किया गया है कि इस पर जल्द से जल्द निर्णय लिया जाए जिससे प्रदेश के हित में काम हो सके।  जल्द फैसला लिया जाए। राजनीति अपनी जगह है। राज्यहित में जल्द निर्णय लें। 



सीएम ने बीजेपी के विधानसभा घेराव पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आवास योजना को लेकर भाजपा के विधानसभा घेराव पर तर्क देते हुए कहा कि डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट किया था कि प्रदेश में अब तक कितने मकान बने हैं, जिसके जवाब में हमने भी जानकारी निकालती हुई यह बताया कि पिछले 15 सालों में डॉक्टर रमन सिंह की सरकार में आवास योजना के द्वारा कितने मकान बने । हमारी 4 साल की अब तक सरकार में हमने कितने लोगों को आवास योजना का लाभ दिया है। 



'बीजेपी के लोग झूठ बोलने वाले' 
भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि यह झूठ बोलने वाले लोग हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अब आवास को लेकर नए हितग्राही  पैदा हो गए हैं, जिसको लेकर पहले सर्वे कराया जाएगा। प्रदेश में सबसे पहले जनगणना की जरूरत है। क्योंकि ना केवल आवास योजना बल्कि सरकार की कई योजना है, इनका जनता को लाभ दिलाने के लिए जनगणना और सर्वे होना बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 अप्रैल से अगर केंद्र सरकार जनगणना यह सर्वे नहीं कराती है तो राज्य सरकार खुद सर्वे कराने का काम करेगी।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन