Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला

: जब 43 साल बाद CM बघेल मिले अपने दोस्त से: कहा- योजनाओं को जमीनी स्तर पर जानने आया हूं; अभनपुर बनेगा नगर पालिका

News Desk / Fri, Feb 10, 2023


अपने मित्र के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।

अपने मित्र के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान शनिवार को रायपुर जिले के अभनपुर विधानसभा के ग्राम तामासिवनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर घोषणाओं को पिटारा खोल दिया। वहीं सभा के दौरान भीड़ में बैठे अपने दोस्त रूपलाल साहू को भी पहचाना। करीब चार दशक बाद हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने उन्हें अपने पास बुलाकर गले से लगा लिया। कहा कि, ये मेरे रूम पार्टनर भी थे, आज वो गरियाबंद में प्रिंसिपल पद पर हैं।  

इससे पहले ग्राम खोपरा में मुख्यमंत्री ने अभनपुर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर चौपाल की शुरुआत की। उन्होंने शासन की ओर से संचालित योजनाओं को फीड बैक लिया और 66 करोड़ 38 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, यहां वे जानने आए हैं कि जमीनी स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है या नहीं। 

मुख्यमंत्री बघेल सबसे पहले ग्राम चंपारण पहुंचे। उन्होंने महाप्रभु वल्लभाचार्य और चम्पेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। साथ ही प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने वन गमन परिपथ योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा क्रियान्वित श्री राम वाटिका और अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि राम वन गमन पथ को उत्कृष्ट बनाया जा रहा है। चंपारण को भी राम वन गमन पथ में जोड़ा गया है। 

ग्राम-तामासिवनी में घोषणाएं 

  • ग्राम तामासिवनी में उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाया जायेगा।
  • ग्राम पारागांव तथा चंपारण में भी उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाया जायेगा।
  • ग्राम मिलाई में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी। 
  • पटेवा से डोंगीतराई पिपरीद सोनसिल्ली मार्ग का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जायेगा।
  • भेलवाडीह-उपरवारा ग्रामीण मार्ग का भी चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।
  • ग्राम घोरमट्टी और तर्रा में पूर्व माध्यमिक शाला प्रारंभ की जायेगी। 
  • शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा की क्षमता 30 बिस्तर से बढ़ाकर 50 बिस्तर की जायेगी।
  • ग्राम कुरु तथा ग्राम डोमा में नया उप-स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
  • ग्राम छटेरा (आरंग) में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा। 
  • तामासिवनी में कॉलेज की स्वीकृति।  
  • गोबरा नवापारा में मुक्तिधाम का निर्माण। 


में घोषणाएं 

  •   चोरपा में उप तहसील कार्यालय खोला जायेगा।
  •   ग्राम खोरपा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोला जायेगा।
  •   ग्राम सारखी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।
  •   ग्राम सलोनी से कोलर तक नयी सड़क का निर्माण करवाया जायेगा।
  •   नगर पंचायत अभनपुर को नगरपालिका का दर्जा दिया जायेगा।
  •   अभनपुर के 30 बिस्तर अस्पताल की क्षमता 50 बिस्तर की जायेगी।
  •   ग्राम बेंद्री में नया उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
  •   ग्राम कोलर और टेकारी में उप स्वास्थ्य केंद्रों हेतु नवीन भवन का निर्माण करवाया जायेगा।
  •   अभनपुर पुराने नेशनल हाईवे को गौरव पथ निर्माण।
  •   शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल छछानपैरी का नामकरण स्वर्गीय श्री आशाराम डहरिया जी के नाम पर किया जाएगा।
  •   खोरपा में आई.टी.आई. के भवन का निर्माण किया जाएगा।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन