Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में खाट पर सिस्टम: छत्तीसगढ़ में गर्भवती महिला को नहीं मिली एंबुलेंस, कांवड़ पर बैठाकर 7 KM पैदल चले परिजन

Chhattisgarh Surguja Kanwar patient family members walked on foot carrying Kanwar Video: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के गृह जिले मनेंद्रगढ़ में मरीज को खाट पर अस्पताल ले जाना पड़ा। सरगुजा में भी एंबुलेंस नहीं मिलने पर गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों को 7 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। दोनों घटनाओं का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि यह घटना सरकार की नाकामी का सबूत है। जब मंत्री के क्षेत्र में यह हाल है तो अन्य क्षेत्रों की क्या स्थिति होगी, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। पहला मामला- मनेंद्रगढ़ में खाट पर मरीज दरअसल, मनेंद्रगढ़ विधानसभा के छिपचिपी गांव की घायल महिला रोहिणी प्रसाद को एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने पर शनिवार शाम खाट पर मनेंद्रगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि सांडों की लड़ाई में महिला का पैर टूट गया था। 16 घंटे बाद भी नहीं मिला इलाज परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया, लेकिन उन्हें बताया गया कि एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है। इसके बाद मजबूरन परिजन महिला को खाट पर लादकर मनेंद्रगढ़ अस्पताल ले गए, लेकिन हालत यह है कि 16 घंटे बाद भी महिला को इलाज नहीं मिला। महिला रोहिणी प्रसाद का अभी तक एक्स-रे नहीं हो पाया है। गुलाब कमरो ने सरकार और मंत्री को घेरा पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। अगर मंत्री के क्षेत्र में ऐसी स्थिति है तो अन्य क्षेत्रों की क्या स्थिति होगी। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। यह घटना न केवल प्रशासन की विफलता को उजागर करती है, बल्कि प्रदेश की प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं पर भी सवाल खड़े करती है। दूसरा मामला - सरगुजा में गर्भवती महिला को नहीं मिली एंबुलेंस दरअसल, सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र में ग्रामीणों ने गर्भवती महिला को कांवर पर लादकर 7 किलोमीटर पैदल चले, तब जाकर उन्हें एंबुलेंस मिल सकी। महिला को कुन्नी अस्पताल लाया गया, जहां उसका प्रसव हुआ। उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। यह क्षेत्र लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र में है, जहां कई गांव और टोले पहुंचविहीन हैं। ग्राम कुरमेन के बरधोंडगा पारा के पारस मझवार की पत्नी बिनी मझवार को शनिवार दोपहर प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस ग्राम तिरकेला के कुरमेन तक पहुंची। आगे रास्ता खराब और पहाड़ी होने के कारण गर्भवती महिला को एंबुलेंस में लाने को कहा गया। जंगल मार्ग होने के कारण सड़क नहीं बनी कुरमेन ग्राम पंचायत तिरकेला से 4 किमी दूर है। कुरमेन में 25 घर हैं। गर्भवती महिला बरधोंडगा पारा की थी, जो कुरमेन से तीन किमी दूर है। वहां केवल तीन परिवार रहते हैं। सड़क के लिए प्रस्ताव दिया गया लखनपुर सीईओ वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि तिरकेला से कुरमेन तक जंगल मार्ग है, जिसके कारण सड़क नहीं बन पा रही है। लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि कई दुर्गम गांवों और बस्तियों तक सड़क बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। इसमें कुर्मेन की सड़क भी शामिल है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन