Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: आज से दो दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति: इन कार्यक्रमों में शामिल होंगी द्रौपदी मुर्मू, असुविधा से बचने इन सड़कों पर न ले जाएं गाड़ी

MP CG Times / Fri, Oct 25, 2024

Chhattisgarh Raipur Bhilai President Draupadi Murmu tour: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शुक्रवार से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह चार उच्च शिक्षण संस्थानों के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनजर रायपुर और दुर्ग जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन जिलों में कई जगहों पर यातायात मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार को सुबह 11:10 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पहुंचेंगी और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर जाएंगी, जहां वह दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि हैं। इसके बाद राष्ट्रपति राजभवन जाएंगी। एनआईटी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति शुक्रवार को ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जाएंगी, जहां वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। अधिकारियों ने बताया कि बाद में राष्ट्रपति मुर्मू नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन जाएंगी, जहां वह स्थानीय आदिवासियों से बातचीत करेंगी। बाद में वे राजभवन लौट आएंगी। कब मिलेगा Sandeep Lakra को इंसाफ ? विधवा सलीमा ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, आत्मदाह की चेतावनी, अंतिम संस्कार के इंतजार में लाश ? शनिवार को दुर्ग जाएंगी अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति अगले दिन शनिवार सुबह गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और अन्य कार्यक्रमों के लिए हेलीकॉप्टर से दुर्ग जिले के भिलाई के लिए रवाना होंगी। अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति रायपुर लौट आएंगी और नवा रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। राष्ट्रपति शनिवार शाम 5:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी। रायपुर में ये रूट रहेंगे डायवर्ट राष्ट्रपति के अलग-अलग स्थानों पर मूवमेंट के चलते शुक्रवार को रायपुर के कई इलाकों का रूट डायवर्ट रहेगा। राष्ट्रपति के आगमन से आधे घंटे पहले ट्रैफिक रोक दिया जाएगा, जबकि उनके काफिले के निकलने के करीब 20 मिनट बाद सड़क आम जनता के लिए खोल दी जाएगी। सबसे ज्यादा प्रभावित ट्रैफिक तेलीबांधा रिंग रोड-1 से रायपुरा चौक तक रहेगा। क्योंकि राष्ट्रपति लगातार इसी मार्ग से आते-जाते रहेंगे। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन