Logo
Breaking News Exclusive
कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार

: घर में घुसकर भाई-बहन की ईंट से सिर कुचलकर हत्या: आंगन में खून से लथपथ मिले शव, जानिए कैसे हुई हत्या की जानकारी ?

Chhattisgarh Raigarh brother and sister murder: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुजुर्ग भाई-बहन की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उनके खून से लथपथ शव घर के आंगन में मिले। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। बताया जा रहा है कि ईंट से कुचलकर उनकी हत्या की गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी हटरी इलाके का है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सीताराम जायसवाल (65) और उनकी बहन अन्नपूर्णा जायसवाल (62) हैं। शवों के पास से ईंट के टुकड़े और ट्यूबलाइट के टूटे कांच बरामद हुए हैं। आसपास काफी खून भी फैला हुआ है। कैसे सामने आई हत्या? दरअसल, दोपहर करीब 12 बजे मृतक सीताराम जायसवाल का भतीजा करण जायसवाल उनके घर पहुंचा। वह दरवाजा खोलने के लिए कह रहा था, लेकिन कोई दरवाजा नहीं खोल रहा था। जब वह बगल के दरवाजे से अंदर गया तो देखा कि उसके बड़े पिता सीताराम और चाची अन्नपूर्णा के शव घर के आंगन में पड़े थे। पत्रकार परिवार के 3 लोगों की हत्या: जमीन विवाद में मारपीट, रिश्तेदारों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से किया हमला करण जायसवाल ने बताया कि खून से लथपथ शव देखकर वह डर गया। तत्काल पुलिस और डायल 112 की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अपनी टीम के साथ पहुंच गई। घर के अंदर से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोनों भाई-बहन अकेले रहते थे स्थानीय लोगों के अनुसार सीताराम जायसवाल शादीशुदा थे, लेकिन उनकी पत्नी और बच्चे उनके साथ नहीं रहते थे। उनकी बहन अन्नपूर्णा अविवाहित थीं। दोनों अपने पुराने घर में अकेले रहते थे। करण के अनुसार कभी-कभी एक और मौसी होती हैं, वो आती थीं और चाचा आते थे। कुत्ते की मदद से सुराग तलाश रही पुलिस मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल से पुरानी हटरी क्षेत्र की गलियों से होते हुए रेलवे स्टेशन तक का चक्कर लगाया, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। पुलिस का डॉग रूबी भी भटक गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच की जा रही है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। हत्या की आशंका पर हर एंगल से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे का कारण स्पष्ट हो सकेगा। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन