Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: नक्सलियों का उत्पात: सुकमा में BSNL में कार्यरत मजदूरों को पीटा, वाहन में लगाई आग; बीजापुर में भी जेसीबी जलाई

News Desk / Tue, Feb 28, 2023


नक्सलियों ने सुकमा में बीएसएनएल में लगे वाहन में लगाई आग।

नक्सलियों ने सुकमा में बीएसएनएल में लगे वाहन में लगाई आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर में नक्सलियों ने बुधवार को फिर जमकर उत्पात मचाया है। बीजापुर में जहां नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी में आग लगा दी। वहीं सुकमा में बीएसएनएल के काम में लगे मजदूरों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद कंपनी की गाड़ी को फूंक दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला सुकमा के कोंटा थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, कोंटा में बंडा के पास बीएसएनएल कंपनी की ओर से काम कराया जा रहा है। कार्य की प्रगति देखने के लिए बुधवार को बीएसएनएल की टीम और कांट्रेक्टर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बड़ी संख्या में नक्सली वहां पहुंच गए। उन्होंने बीएसएनएल के कार्य में लगे बोलेरो वाहन को आग लगा दी। इसके बाद वहां कार्यरत मजदूरों को भी जमकर पीटा। इसके चलते कई मजूदर घायल हो गए हैं। 

काफी देर हंगामा करने के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची तो घायल मजूदरों को इलाज के लिए कोंटा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस के मना करने के बावजूद बीएसएनल की टीम और कांट्रेक्टर काम देखने के लिए पहुंचे थे। वहीं बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड के पोषणपल्ली में नक्सलियों ने एक जेसीबी को आग के हवाले कर दिया है। दोनों वारदातों की विस्तृत जानकारी थोड़ी देर में मिल सकेगी। 

सड़क निर्माण में लगी पोकलेन मशीन को फूंका
वहीं बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित पोषणपल्ली में नक्सलियों ने दिन दहाड़े एक पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भोपालपटनम  ब्लाक के अतिसंवेदनशील पोषणपल्ली से गुर नुगुर तक 8 किलोमीटर की मिट्टी मुरुम का काम गुप्ता कस्ट्रेक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। जिसकी लागत 2.71 करोड़ रुपये बताई गई है। बुधवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच हथियार बंद नक्सली आए और काम बंद करने को कहा। इसके बाद सड़क निर्माण में लगी पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन